फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: इन सितारों ने बिग बॉस के घर में पार कीं सभी हदें, केआरके को तो निकाला गया था बाहर

Fri, 20 Aug 2021 05:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 20 Aug 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss Sidharth shukla to pratik sehajpal and armaan kohli these contestants who were violent in house
प्रतीक सहजपाल, सिद्धार्थ शुक्ला, अरमान कोहली - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर में कई रिश्ते बनते बिगड़ते हैं। किसी की दोस्ती होती है तो शो के खत्म होने के बाद भी कोई घर के अंदर हुए मनमुटाव को भुला नहीं पाता। कहते हैं बिग बॉस के घर में कई लोग तो इसलिए एंट्री लेते हैं ताकि वह अपने अंदर सब्र करने की ताकत ला सके। बिग बॉस टेलीविजन का सबसे कंट्रोवर्शियल शो माना जाता है। कभी-कभी तो लोगों की लड़ाई-लड़ाई में इस घर में लोग एक-दूसरे की निजी जिंदगी के बारे में ऐसे-ऐसे खुलासे करते हैं जो दर्शकों को भी पूरी तरह से हैरान कर देता है।



बिग बॉस के सबसे गुस्सैल प्रतियोगी

बिग बॉस के हर सीजन में कई ऐसे प्रतियोगी भी आए जिन्होंने अपने गुस्से पर काबू पाने की काफी कोशिश की, लेकिन जब उनसे गुस्सा कंट्रोल नहीं हुआ तो वो ऐसी गलती कर बैठे जिसकी वजह से या तो बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया या फिर उन्हें चेतानवी दी गई। इस सीजन की भी शुरुआत हुई है ऐसे में अब तक प्रतीक सहजपाल शो में सबसे ज्यादा गुस्सा करते दिख रहे हैं। चालीर देखते हैं इस लिस्ट में और कौन-कौन शामिल हैं।

Bigg boss Sidharth shukla to pratik sehajpal and armaan kohli these contestants who were violent in house
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram

प्रतीक सहजपाल

बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत भले ही स्लो रही हो, लेकिन एक कंटेस्टेंट हैं जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहे और वो हैं प्रतीक सहजपाल। प्रतीक जब स्टेज पर आए थे तभी उन्होंने ये बता दिया था कि वो हर किसी से पंगा लेने वाले हैं। हाल ही में एक एपिसोड में उनका एंग्री यंग मैन वाला लुक देखने को मिला जहां घर में मौजूद हर घरवाले से वो झगड़ते हुए नजर आए। इतना ही नहीं गुस्से में प्रतीक ने बिग बॉस की प्रॉपर्टी का भी नुकसान किया।

Bigg boss Sidharth shukla to pratik sehajpal and armaan kohli these contestants who were violent in house
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : voot

सिद्धार्थ शुक्ला

अब तक के सभी सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला सबसे चर्चित प्रतियोगी रहे हैं। बिग बॉस 13 के घर में सिद्धार्थ अपने और शहनाज की बॉंडिंग के साथ-साथ अपने गुस्से को लेकर भी काफी मशहूर थे। उनकी बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई और आसिम रियाज, पारस छाबड़ा सहित कई कंटेस्टेंट से बहुत लड़ाई देखने को मिली। आसिम और सिद्धार्थ के बीच जहां शो में हाथापाई तक बात आ गई तो वही रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई ने भी हर किसी को हैरान कर दिया। कई दफा तो उन्होंने गुस्से में बिग बॉस की प्रॉपर्टी का भी काफी नुकसान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss Sidharth shukla to pratik sehajpal and armaan kohli these contestants who were violent in house
कुशाल टंडन - फोटो : Instagram

कुशाल टंडन

कुशाल टंडन का बिग बॉस 7 में जहां गौहर खान के साथ रोमांस देखने को मिला तो वहीं अरमान कोहली के अलावा कुशाल टंडन एक ऐसे कंटेस्टेंट रहे हैं जिन्हें बिग बॉस 7 में सबसे अधिक गुस्सैल माना जाता था। एक लड़ाई के दौरान कुशाल टंडन वीजे एंडी के साथ हिंसक हो गए थे जिसकी वजह से बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था।

विज्ञापन
Bigg boss Sidharth shukla to pratik sehajpal and armaan kohli these contestants who were violent in house
केआरके - फोटो : Instagram

केआरके

केआरके अपने बड़बोलेपन के साथ-साथ अपने गुस्से को लेकर भी काफी मशहूर हैं। कमाल आर खान का बिग बॉस के घर में काफी छोटा सफर रहा है और इसकी एक वजह था उनका गुस्सा। दरअसल बिग बॉस 3 में हिस्सा लेने वाले कमाल आर खान और रोहित वर्मा के बीच कुछ बहसबाजी हो गई थी जिसके बाद केआरके ने रोहित पर पानी की बोतल फेकी। वो बोतल सीधा रोहित वर्मा के बगल में बैठी शमिता को लगी। इस घटना के बाद बिग बॉस ने कमाल आर खान को बाहर का रास्ता दिखाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed