फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dance Deewane: नितिन और गौरव बने ‘डांस दीवाने’ फैमिली के विजेता, कार्तिक आर्यन की मौजूदगी ने लगाए चार चांद

Sun, 26 May 2024 01:02 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 26 May 2024 01:02 AM IST
सार

कलर्स चैनल के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘डांस दीवाने’ के शनिवार रात हुए फिनाले में नितिन और गौरव ने खिताबी मुकाबला जीतकर विजयी ताज पहन लिया है। विजेताओं को 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार इस मौके पर दिया गया।

विज्ञापन
Dance Deewane winner Nitin and Gaurav have won the title presence of Kartik Aaryan adds extra charm
डांस दीवाने विजेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलर्स चैनल के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘डांस दीवाने’ के शनिवार रात हुए फिनाले में नितिन और गौरव ने खिताबी मुकाबला जीतकर विजयी ताज पहन लिया है। विजेताओं को 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार इस मौके पर दिया गया। फिनाले में अभिनेता कार्तिक आर्यन की मौजूदगी सबसे खास रही और माधुरी दीक्षित ने भी इस दौरान खूब रंग जमाया।

Dance Deewane winner Nitin and Gaurav have won the title presence of Kartik Aaryan adds extra charm
डांस दीवाने फिनाले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब ‘डांस दीवाने’ में नितिन और गौरव की जोड़ी बनाई गई थी तो उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि मंच पर उनकी केमिस्ट्री को उत्तर और दक्षिण के डांसिंग हीरो के रूप में टैग कर दिया जाएगा। बेंगलुरु के नितिन और दिल्ली के गौरव ने इस कार्यक्र में शुरू से ही एक दूसरे की मदद की और दर्शकों के साथ साथ जजों के भी चहीते प्रतिभागियों के तौर पर सबसे आगे रहे। जज माधुरी दीक्षित नेने ने पूरे शो के दौरान कई बार इन्हें अपनी पर्स से निकालकर शगुन दिए और दोनों का हौसला बढ़ाया।

Dance Deewane winner Nitin and Gaurav have won the title presence of Kartik Aaryan adds extra charm
डांस दीवाने फिनाले-कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस जीत से उत्साहित दिख रहे नितिन ने कहा, “इस मुकाबले में चार पीढ़ियों के सबसे कुशल डांसर थे। और इसे जीतना अब किसी सपने के सच होने जैसा लग रहा है।” वहीं उनके साथी विजेता गौरव ने इस मौके पर कहा, “मैं अपने माता-पिता और गुरुओं को नमन करता हूं, जिन्होंने मुझे प्रशिक्षित किया और मेरी क्षमता को पहचाना।”

Cannes 2024: पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने रचा इतिहास, हासिल किया ग्रांड प्रिक्स अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Dance Deewane winner Nitin and Gaurav have won the title presence of Kartik Aaryan adds extra charm
डांस दीवाने फिनाले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डांस दीवाने के इन दोनों विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए, माधुरी दीक्षित नेने ने कहा, “ट्रॉफी और दर्शकों का दिल जीतने के लिए नितिन और गौरव को बधाई! उनके कई परफॉर्मेंस मास्टरपीस थे और मुझे यकीन है कि उनकी कला-कौशल दुनिया को यूं ही हैरान करती रहेगी। मुझे पूरा यकीन है कि वे आने वाली और सीनियर पीढ़ियों को भी प्रेरित करेंगे।” सुनील शेट्टी कहते हैं, “यह वाकई बेहद भव्य समापन रहा है! नितिन और गौरव को डांस के प्रति अपनी दीवानगी दिखाने और अपनी जीत तक लाजवाब परफॉर्मेंस करते हुए मंच पर बने रहने के लिए बधाई।”

Anasuya Sengupta: अनसूया सेनगुप्ता की जीत पर खुशी से झूमे सितारे, अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर मिलीं जमकर बधाई

विज्ञापन
Dance Deewane winner Nitin and Gaurav have won the title presence of Kartik Aaryan adds extra charm
डांस दीवाने फिनाले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिनाले की शुरुआत में माधुरी दीक्षित नेने ने ‘खोया है’ पर थिरकते हुए मंच पर धूम मचा दी और जब सुनील शेट्टी ने फिल्म ‘बॉर्डर’ के गाने ‘संदेशे आते हैं’ पर मार्मिक प्रस्तुति दी तो सभी की आंखें नम हो गईं। अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को प्रमोट करने के लिए फिनाले में शामिल हुए। ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के कलाकारों कृष्णा, कश्मीरा और सुदेश की तिकड़ी ने भी इस मौके पर लोगों को खूब हंसाया।

Pahlaj Nihalani: सीबीएफसी के पूर्व अध्यक्ष का शर्मिला टैगोर पर कटाक्ष, 'ओमकारा' के सेंसर पर उठाया सवाल!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed