मनोरंजन जगत में कई कलाकार अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही होते हैं जो दशकों तक दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक अभिनेता या अभिनेत्री अपने जीवन में कई किरदार निभाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जो उनकी पहचान बन जाते हैं। फेहरिस्त में तो इस तरह के कई सितारे हैं, लेकिन आज हम जिक्र कर रहे हैं रामानंद सागर की रामायण में दिखीं सीता का। 1987 में दूरर्दशन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। इसके जरिए उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। लेकिन दीपिका ने इसके अलावा भी कई किरदार निभाए, जो शायद आज दर्शकों की स्मृति में धुंधले पड़ चुके हैं।
2 of 6
दीपिका चिखलिया
- फोटो : Social media
सीता के रुप में पवित्र किरदार निभाने वालीं सीता यानी दीपिका चिखलिया आज भी अपने अंदर उनकी छवि लिए घूम रही हैं। वह खुद भी इस किरदार से इतनी जुड़ चुकी हैं कि वे इससे जुदा नहीं होना चाहती। आज तक वे अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर रामायण और सीता की पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
3 of 6
दीपिका चिखलिया
- फोटो : Social media
फैंस को भी उनमें मां सीता की झलक दिखती रही है। लेकिन दीपिका ने अपने एक्टिंग करियर में कई अन्य किरदार भी निभाए हैं। खान ब्रदर्स संजय खान और अकबर खान द्वारा निर्देशित ‘द स्वोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ में दीपिका ने प्रभावशाली भूमिका निभाई थी। 25 फरवरी 1990 में पहली बार स्क्रीन पर उतरे धारावाहिक को कई मायनों में खास माना जाता है। इसके निर्माता संजय खान थे।
4 of 6
दीपिका चिखलिया
- फोटो : Social media
भगवान गोस्वामी द्वारा रचित टीपू सु्ल्तान के जीवन से प्रेरित इस धारावाहिक में अभिनेत्री ने सुल्तान की मां का किरदार निभाया था। जी हां, हो सकता है सुनने में थोड़ा अजीब लगे लेकिन वे खुद से बड़े संजय खान की मां बनी थीं, जिन्होंने खुद टीपू सुल्तान की भूमिका निभाई थी।
5 of 6
संजय खान
- फोटो : Social media
कहा जाता है कि इन खान ब्रदर्स में एक विशेषता थी कि अपने से छोटी उम्र के कलाकारों से उम्रदराज रोल करवा दिया करते थे। तभी तो संजय खान ने खुद से 25 साल छोटे शहबाज खान को टीपू सुलतान के पिता हैदर अली के किरदार के लिए मुकर्रर कर दिया था और खुद से 24 साल छोटी दीपिका को टीपू की मां फातिमा फखरुन्निसां बना दिया था।