सब्सक्राइब करें

अच्छी TRP के बावजूद अचानक बंद हुआ क्राइम शो 'सावधान इंडिया', ये रही वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Mar 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
Despite Good TRPs Crime Show Saavdhaan India To Go Off Air From Star Bharat
Saavdhaan India

टीवी के सुपरहिट क्राइम शो 'सावधान इंडिया' को रातों-रात बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। एंटरटेनमेंट चैनल 'स्टार भारत' ने शो के मेकर्स को अपना फैसला सुनाते हुए आदेश दिया है कि वे इसकी शूटिंग रोक दें। गौरतलब है कि इस शो को करीब 11 अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस मिलकर बनाते हैं। 

Trending Videos
Despite Good TRPs Crime Show Saavdhaan India To Go Off Air From Star Bharat
Saavdhaan India

'टेली चक्कर' में छपी खबर के मुताबिक स्टार भारत को 'सावधान इंडिया' की प्रेजेंटेशन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शो में जुर्म की सच्ची घटनाओं को दिखाने के तरीके पर सवाल उठाए जा रहे थे। यही वजह है कि चैनल को फौरन शो बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। गौरतलब है कि 'स्टार भारत' की नीति के मुताबिक चैनल पर ऐसे शोज दिखाए जाएंगे जिससे ग्रामीण इलाकों की जनता भी जुड़ सके। यही वजह है कि 'निमकी मुखिया', 'काल भैरव' और 'साम दाम दंड भेद' जैसे शोज को प्रमुखता दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Despite Good TRPs Crime Show Saavdhaan India To Go Off Air From Star Bharat
Saavdhaan India

पिछले चार सालों से टीवी दर्शकों का पसंदीदा शो बने रहने के बावजूद इस शो को बंद करने का फैसला चौंकाने वाला है। गौरतलब है कि जब 'लाइफ ओके' को 'स्टार भारत' के नाम से री-लॉन्च किया गया तो केवल 'सावधान इंडिया' शो को नए चैनल पर जारी रखा गया। सबसे पहले इस शो को 'लाइफ ओके' चैनल पर 'क्राइम अलर्ट' के नाम से शुरू किया गया था। 

Despite Good TRPs Crime Show Saavdhaan India To Go Off Air From Star Bharat
Saavdhaan India

23 जुलाई 2012 में इस शो को 'सावधान इंडिया: इंडिया फाइट्स बैक' के नाम से 'लाइफ ओके' पर दोबारा शुरू किया गया। इस शो को सुशांत सिंह होस्ट करते हैं। वहीं, गौरव चोपड़ा, मोहनीश बहल, पूजा गौर, शिवानी तोमर, प्रत्यूषा बैनर्जी, हितेन तेजवानी और दिव्या दत्ता शो को गेस्ट एंकर के तौर पर भी पेश कर चुके हैं। इस शो में जुर्म की सच्ची घटनाओं को री-क्रिएट करके दिखाया जाता है। 

विज्ञापन
Despite Good TRPs Crime Show Saavdhaan India To Go Off Air From Star Bharat
Saavdhaan India

लॉन्चिंग के छह महीने के अंदर 'स्टार भारत' ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है। टीआरपी चार्ट्स में 'कलर्स' के बाद यह चैनल दूसरे नंबर पर है। हाल ही में खराब प्रदर्शन करने वाले शो 'आयुष्मान भव' और 'जय कन्हैया लाल की' को ऑफ एयर किया गया है। अब 'सावधान इंडिया' के बंद होने से दर्शकों की मायूसी लाजमी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed