फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devoleena Bhattacharjee: सगाई की झूठी तस्वीरों पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने दी सफाई, कहा- विशाल और मैं अच्छे….

Sat, 12 Feb 2022 12:55 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 12 Feb 2022 12:55 AM IST
सार

बीते दिनों अपनी सर्जरी करवा कर वापस घर लौटीं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने पिछले हफ्ते खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही वह चर्चा का विषय बन गई थीं। 

विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee clarified on posting the fake engagement pictures with vishal singh said Vishal and I are only good friends
देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते दिनों अपनी सर्जरी करवा कर वापस घर लौटीं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने पिछले हफ्ते खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही वह चर्चा का विषय बन गई थीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद अभिनेत्री के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे थे। हालांकि बाद में उनकी खुशी गुस्से और नाराजगी में बदल गई। दरअसल साथ निभाना साथिया फेम देवोलीना ने टीवी एक्टर विशाल सिंह के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में विशाल और देवोलीना एक- दूसरे के गले लगते नजर आ रहे थे। वहीं, देवोलीना के हाथ में एक बड़ी हीरे की अंगूठी नजर आ रही थी।



दोनों ने ही इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। एक तस्वीर में विशाल देवोलीना को हीरे की अंगूठी और गुलदस्ते के साथ प्रपोज करते नजर आ रहे थे। वहीं, कुछ तस्वीरों में देवोलीना विशाल को गले लगाते हुए अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, इट्स ऑफिशियल। इसके साथ ही उन्होंने हॉट और अंगूठी वाले इमोजी भी कैप्शन में पोस्ट किए थे।

Devoleena Bhattacharjee clarified on posting the fake engagement pictures with vishal singh said Vishal and I are only good friends
देवोलीना भट्टाचार्जी,विशाल सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

देवोलीना और विशाल की इन तस्वीरों को देख सभी को लगा कि दोनों ने सगाई कर ली है। बक फिर क्या था सोशल मीडिया पर दोनों के लिए बधाई का सिलसिला सा शुरू हो गया। फैंस से लेकर कई सेलेब्स तक दोनों को सगाई की बधाई देते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी, जिसके बाद देवोलीना और विशाल ने फैंस को बताया कि उनके सगाई की खबर झूठी थी।

 

Devoleena Bhattacharjee clarified on posting the fake engagement pictures with vishal singh said Vishal and I are only good friends
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

सगाई को लेकर के लिए इस प्रैंक पर दोनों को काफी ट्रोल भी किया गया। यहां तक कि कई फैंस ने इस पर नाराजगी भी जाहिर की थी। वहीं अब इस पूरे मामले पर अभिनेत्री ने पहली बार खुलकर अपना पक्ष रखा है। एक वेबसाइट से बात करते हुए देवोलीना ने कहा कि उनकी यह तस्वीरें एक म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए थी। यह सिर्फ एक मार्केटिंग स्ट्रेटजी का हिस्सा था और इससे ज्यादा और कुछ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee clarified on posting the fake engagement pictures with vishal singh said Vishal and I are only good friends
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

 

अभिनेत्री ने आगे कहा कि विशाल और मैं अच्छे दोस्त हैं और कुछ भी नहीं। इसके बाद अपनी ट्रोलिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर कोई नेगेटिव खबर नहीं फैलाई बल्कि एक पॉजिटिव प्रैंक ही किया है। ऐसे में मुझे ट्रोल क्यों किया जा रहा है। गौरतलब है कि विशाल सिंह और देवोलीना भट्टाचार्जी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ चुके हैं। दोनों ही स्टार प्लस के मशहूर सीरियल साथ निभाना साथिया में एक साथ नजर आए थे। हालांकि सीरियल में विशाल सिंह देवोलीना के देवर के किरदार में दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee clarified on posting the fake engagement pictures with vishal singh said Vishal and I are only good friends
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में बिग बॉस 15 में नजर आई थीं। इसके अलावा बीते साल वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के लंच स्टोरीज में भी नजर आई थीं। वहीं, अभिनेता विशाल सिंह आखिरी बार साल 2018 में शो कुमकुम भाग्य में नजर आए थे। इस सीरियल में वह राहुल नाम का किरदार निभाते दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह हाल ही में कुछ समय के लिए बिग बॉस 15 में भी नजर आए थे। वहीं अब दोनों जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आने वाले हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed