फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dheeraj Dhoopar: धीरज धूपर ने एक महीना पूरा होने पर दिखाई बेटे की झलक, सोशल मीडिया पर किया नाम का खुलासा

Sun, 11 Sep 2022 10:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 11 Sep 2022 10:15 PM IST
सार

टेलीविजन के मशहूर शो कुंडली भाग्य में करण लूथरा के किरदार से घर-घर मशहूर अभिनेता  धीरज धूपर बीते महीने ही अपने पहले बच्चे के पिता बने हैं। अभिनेता की पत्नी विन्नी अरोड़ा ने पिछले महीने एक बेटे को जन्म दिया था।

विज्ञापन
Dheeraj Dhoopar shares his son zayn photo on completion one month reveals name on social media
धीरज धूपर - फोटो : Instagram

टेलीविजन के मशहूर शो कुंडली भाग्य में करण लूथरा के किरदार से घर-घर मशहूर अभिनेता धीरज धूपर बीते महीने ही अपने पहले बच्चे के पिता बने हैं। अभिनेता की पत्नी विन्नी अरोड़ा ने पिछले महीने एक बेटे को जन्म दिया था। अभिनेता ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा किया था। इसी क्रम में अब एक्टर ने अपने बच्चे को जन्म को एक महीने पूरे होने के मौके पर बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने फैंस के साथ अपने बेटे के नाम का एलान करने के लिए फिर सोशल मीडिया का सहारा लिया। 

 

 

Dheeraj Dhoopar shares his son zayn photo on completion one month reveals name on social media
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : insta

अभिनेता ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए नाम का खुलासा किया है। साझा की गई इस तस्वीर में धीरज बेटे को गोद में लिए प्यार से दुलारते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम जायन रखा है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,उसके डिंपल्स और वह मेरी जान है। कभी भी ऐसी खूबसूरत मुलाकात नहीं हुई थी तो हमने इसका नाम जायन (Zayn) रखा है।

Dheeraj Dhoopar shares his son zayn photo on completion one month reveals name on social media
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : Instagram

साझा की गई इस तस्वीर में धीरज धूपर अपने बेटे के साथ ट्यूनिंग करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने इस फोटो में ब्लैक कलर की मैचिंग टीशर्ट पहनी हुई है। वहीं, सोशल मीडिया पर बेटे के नाम के खुलासे के बाद से ही लोग इस नाम को काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, टीवी के कई सितारे भी लगातार एक्टर के इस पोस्ट पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। साथ ही कमेंट पर अभिनेता के बेटे के लिए दुआएं करते भी दिख रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Dheeraj Dhoopar (@dheerajdhoopar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Dheeraj Dhoopar shares his son zayn photo on completion one month reveals name on social media
धीरज धूपर, विन्नी अरोड़ा - फोटो : insta

गौरतलब है कि धीरज और विन्नी के घर 10 अगस्त को किलकारी गूंजी थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबर साझा की थी। यह कपल शादी के छह साल बाद पेरेंट्स बना है। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो धीरज धूपर पॉपुलर टीवी शो कुंडली भाग्य में करण लूथरा का रोल निभा रहे थे। उनके इस किरदार को काफी पसंद किया गया थी। वहीं, एक्टर हाल ही में डांसिग रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 में नजर आ रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed