{"_id":"631ddd898695da71537d9f57","slug":"main-hoon-aparajita-actress-shweta-tiwari-advises-daughter-palak-tiwari-to-not-get-married-know-why","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shweta Tiwari: बेटी पलक को शादी न करने की सलाह देती हैं श्वेता तिवारी, बोलीं- मेरा विश्वास उठ चुका है","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Shweta Tiwari: बेटी पलक को शादी न करने की सलाह देती हैं श्वेता तिवारी, बोलीं- मेरा विश्वास उठ चुका है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 11 Sep 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पलक तिवारी-श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभिनेत्री पर्दे पर ही नहीं अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई बार चर्चाओं में रही हैं। वहीं, अब वह जल्द ही अपने नए शो 'मैं हूं अपराजिता' के साथ टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। इस शो की कहानी एक ऐसी महिला के बारे में जिसने अपनी तीन बेटियों को अकेले ही बड़ा किया है। शो की तरह वह रियल लाइफ में भी सिंगल मदर हैं और अपने बच्चों का ध्यान रखती हैं।
2 of 4
पलक तिवारी-श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता तिवारी ने बताया कि कैसे दो असफल शादियों के बाद उनकी सोच शादी को लेकर पूरी तरह बदल चुकी है और वह अपनी बेटी पलक तिवारी को भी शादी न करने की सलाह देती हैं। श्वेता ने कहा, 'मैं शादी में विश्वास नहीं रखती। यहां तक की मैं अपनी बेटी से भी कहती हूं कि शादी मत करो। यह उसकी लाइफ है, मैं उसे ऑर्डर नहीं करती कि कैसे जीना है, लेकिन मैं चाहती हूं कि वह फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोचे।'
3 of 4
पलक तिवारी-श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे श्वेता तिवारी ने कहा, 'सिर्फ इसलिए ही शादी करने की जरूरत नहीं है कि आप एक रिश्ते में हो। ये नहीं होना चाहिए कि आपको लगे लाइफ में शादी जरूरी है और इसके बिना जिंदगी कैसे चलेगी। ऐसा कहा जाता है कि हर शादी खराब नहीं होती। मेरे कई शादीशुदा दोस्त खुश हैं, लेकिन कुछ को मैंने समझौता करते हुए भी देखा है जो उनके और उनके बच्चों के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए मैं अपनी बेटी से कहना चाहती हूं कि वह सामाजिक दबाव में आकर कुछ न करे, वह वही करे जिससे उसे खुशी मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
श्वेता तिवारी
- फोटो : Instagram
बता दें कि श्वेता तिवारी ने पहली शादी राजा चौधरी से की थी। दोनों की शादी ज्यादा समय नहीं चली और 2007 में श्वेता ने राजा से तलाक ले लिया। श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया था। दोनों की बेटी पलक तिवारी है। वहीं, 2013 में श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की दोनों का एक बेटा रेयांश हैं। 2019 में श्वेता अभिनव से अलग हो गईं। अब दोनों बच्चों की परवरिश वह खुद ही करती हैं। वहीं, श्वेता तिवारी की मानें को उन्होंने अपनी पहली शादी को बचाने की भरपूर कोशिश की थी। लेकिन दूसरी शादी में जब दिक्कत आने लगी, तो उन्होंने समय बर्बाद नहीं किया और अलग हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।