फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kapil Sharma Show: तमन्ना भाटिया से फ्लर्ट करते नजर आए कपिल शर्मा, पत्नी सुमोना को बना डाला बहन

Sat, 10 Sep 2022 05:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 10 Sep 2022 05:02 PM IST
सार

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो अपने नए सीजन के साथ फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शो का नया सीजन आज यानी शनिवार से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
the kapil show latest promo video is released show to begin from 10 september at night
कपिल शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो अपने नए सीजन के साथ फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शो का नया सीजन आज यानी शनिवार से शुरू होने जा रहा है। कपिल शर्मा के शो में इस बार कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। बीते कुछ दिनों से मेकर्स लगातार शो के प्रोमो वीडियोज फैंस के साथ साझा कर रहे हैं, जिसे देख सभी का उत्साह काफी बढ़ चुका है। इसी बीच शो शुरू होने से कुछ देर पहले ही कपिल शर्मा शो का एक नया प्रोमो सामने आया है।

the kapil show latest promo video is released show to begin from 10 september at night
कपिल शर्मा-सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सामने आए इस वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो का नया सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा अपनी पत्नी को बहन बनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो क्लिप को सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कपिल के अलावा इस वीडियो में उनकी पत्नी बनी सुमोना चक्रवर्ती और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी नजर आ रही हैं। वीडियो के शुरू होते ही सुमोना कपिल से कहती हैं कि शर्मा जी डॉक्टर ने आपसे कहा है कि आप स्ट्रेस से दूर रहें। इस पर कपिल शर्मा जवाब देते हुए कहते हैं- आप मेरी कौन लगती है दीदी।

the kapil show latest promo video is released show to begin from 10 september at night
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

शो के प्रोमो वीडियो को देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपिल शर्मा अपनी याददाश्त खो चुके हैं या फिर यह हो सकता है कि कपिल तमन्ना भाटिया के साथ फ्लर्ट करने का उनका कोई नया पैंतरा आजमा रहे हैं। खैर अब शो के सीजन में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा यह तो इसके प्रसारित होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इन प्रोमो वीडियोज को देख यह तो कहा जा सकता है कि कपिल शर्मा का यह नया सीजन पहले से भी ज्यादा मजेदार होने वाला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
the kapil show latest promo video is released show to begin from 10 september at night
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शो शुरू होने से पहले ही इसका हिस्सा रहे कई कलाकार एक के बाद एक शो को अलविदा कह चुके हैं। सुनील ग्रोवर के बाद इस शो को कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने भी अलविदा कह दिया है। वहीं, हाल ही में कपिल शर्मा के खास दोस्त चंदन प्रभाकर ने भी इस शो से दूरी बना ली है। ऐसे में जहां दर्शकों को इस बार कई पुराने चेहरों की कमी खलेगी तो वहीं कई नए चेहरे देखने को भी मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed