फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जय श्री कृष्णा' में बच्ची ने निभाया था 'कान्हा' का किरदार, मोहक मुस्कान के मुरीद हो गए थे दर्शक

Tue, 12 May 2020 07:29 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 12 May 2020 07:29 AM IST
विज्ञापन
Dhriti Bhatia Played Bal Krishna Character in Jai Shri Krishna See Then and Now Look
धृति भाटिया - फोटो : Social Media

देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच पुराने टेलीविजन धारावाहिकों का पुनः प्रसारण किया जा रहा है। जिसमें पौराणिक धारावाहिक देखने में लोग ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जिसे देखते हुए महाभारत, रामायण, श्री कृष्णा जैसे धारावाहिकों का प्रसारण एक बार फिर से किया जा रहा है। इन्हीं में कलर्स टेलीविजन का धारावाहिक 'जय श्री कृष्णा' का पुन: प्रसारण शामिल है। इसके प्रसारण के साथ ही एक बार फिर दर्शकों को नन्हे 'कान्हा' याद आ गए हैं।

Dhriti Bhatia Played Bal Krishna Character in Jai Shri Krishna See Then and Now Look
धृति भाटिया - फोटो : Social Media

क्या आप जानते हैं साल 2008 में प्रसारित होने वाले टेलीविजन सीरियल 'जय श्री कृष्णा' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार एक लड़की ने निभाया था। अपनी मनमोहक मुस्कान से लोगों को कायल कर देने वाली इस बच्ची का नाम है धृति भाटिया। टेलीविजन पर जय श्री कृष्णा के दोबारा प्रसारण ने दर्शकों को एक बार फिर से धृति की याद दिला दी है।

Dhriti Bhatia Played Bal Krishna Character in Jai Shri Krishna See Then and Now Look
धृति भाटिया - फोटो : Social Media

धृति ने जब छोटे पर्दे पर श्री कृष्ण का किरदार निभाया था उस समय वो महज तीन साल की थीं। धृति को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। लोग टीवी पर उनके आने का इंतजार किया करते थे। श्री कृष्ण का ये बालरूप लोगों को बहुत पसंद आया था। यहां तक कि धृति की मासूम मुस्कान लोगों के जेहन में आज भी है। लेकिन धृति अब बड़ी हो गई हैं और पुरानी तस्वीरों के मुताबिक उन्हें पहचानना भी थोड़ा मुश्किल ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhriti Bhatia Played Bal Krishna Character in Jai Shri Krishna See Then and Now Look
धृति भाटिया - फोटो : Social Media

धृति अब बड़ी हो गई हैं लेकिन उनकी मासूमियत अब भी उसी तरह से बरकरार है। धृति इन दिनों टेलीविजन से दूर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर धृति की की तस्वीरें आती रहती हैं। धृति का सोशल मीडिया अकाउंट वेरीफाइड नहीं है इसलिए ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है कि ये उनका असल प्रोफाइल है। धृति के नाम से इंस्टाग्राम पर कई अकाउंट्स बने हुए हैं जिस वजह से उनके असली अकाउंट को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है।

विज्ञापन
Dhriti Bhatia Played Bal Krishna Character in Jai Shri Krishna See Then and Now Look
Dhriti Bhatia - फोटो : instagram

गौरतलब है कि धृति ने जिस सीरियल में श्री कृष्ण का किरदार निभाया था उस सीरियल को रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने बनाया था। इस सीरियल के अलावा वो बरुण सोबती और शनाया ईरानी के सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में नजर आई थीं। इसके साथ ही धृति ने 'माता की चौकी' सीरियल में भी मातारानी का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed