केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राजनीतिक जगत में नाम कमाने से पहले टेलीविजन की बहुत बड़ी स्टार रही हैं। स्मृति को आज भी उनके टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के लिए जाना जाता है। वैसे तो स्मृति का अभिनय दुनिया से अब नाता टूट चुका है। लेकिन फिर भी वो अपने बीते दिनों को याद करती रहती हैं। हाल ही में स्मृति को लॉकडाउन के बीच एक बार फिर से अपने 'स्टार परिवार' की याद आ गई और स्मृति इमोशनल हो गईं।
स्मृति ईरानी को याद आया 'स्टार परिवार', वीडियो साझा कर लिखा इमोशनल मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन की दुनिया पर पिछले लंबे वक्त से राज करने वालीं डायरेक्टर- प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक समय पर सास बहू की नोंक झोक भरे धारावाहिकों की झड़ी लगा दी थी। इन सीरियल्स को बहुत पसंद किया जाता था। उस समय के पंसदीदा धारावहिकों में क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, कहानी घर घर की, कुमकुम, कसम से, किस देश में निकला होगा चांद आदि शामिल थे, जो स्टार नेटवर्क पर प्रसारित हुआ करते थे। टीवी सीरियल के इसी दौर को याद कर स्मृति ईरानी इमोशनल हो गई हैं।
इन सभी सीरियल्स के किरदारों के साथ स्टार नेटवर्क 'स्टार परिवार' कहलाया। अपने इसी स्टार परिवार को याद करके स्मृति ने एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो साल 2004 में आए स्टार परिवार अवॉर्ड्स का टाइटल ट्रैक है। इस वीडियो को साझा करते हुए स्मृति ने लिखा, 'यह साल 2004 था... राजनीति की राह पर चलने से पहले, जब मुझे लगा कि मेरा एक और परिवार जो हर रात 10.30 बजे मेरे घर आने का धैर्यपूर्वक इंतजार करता था। वो भले ही काल्पनिक था, लेकिन बहुत अपना था।'
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on
स्मृति आगे लिखती हैं, 'कुछ कहते थे मैं रोती बहुत हूं, कुछ स्क्रीन पर दिखाने वाली चीजों को बचकाना कहते लेकिन मेरी सबसे खूबसूरत यादें उनके साथ जुड़ी हैं, जो मुझे दुआएं देते थे, प्यार करते थे और टीवी स्क्रीन के जरिए मेरे साथ जुड़े थे। आज जब मैं पीछे मुड़कर देख रही हूं तो मैं अपने दोस्तों और साथी-कलाकारों के चेहरे देखती हूं। कुछ ऐसे सुधा आंटी (बा) और महान पंधारी जुकर मेरे मेकअप के जादूगर जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।'
स्मृति ने आगे लिखा, 'बहुत से लोग इस समय बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं। तो इस लॉकडाउन में अपने किसी पुराने दोस्त को फोन करो। क्या पता उन्हें भी हम उतने ही प्यार से याद हों जितना हम उन्हें करते हैं।' स्मृति की इस पोस्ट ने उनके बाकी के भी सभी को- स्टार्स की यादों को ताजा कर दिया। स्मृति की इस पोस्ट पर फैंस के साथ ही साथ सितारों ने भी कमेंट किया। गौरतलब है कि स्मृति अपने सभी साथी कलाकारों से मिलती रहती हैं। वहीं वो एकता कपूर के साथ अच्छा बॉन्ड साझा करती हैं।