फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाभारत में हुआ 'कर्ण' का निधन, सोशल मीडिया पर पर आया आंसुओं का सैलाब

Mon, 11 May 2020 11:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 11 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Netizens Get Emotional on Social Media Over Karna Death Sequence in Mahabharat
महाभारत - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के कहर की वजह से देशभर में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए रामायण और महाभारत का पुनः प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू किया गया। दोनों ही धारावाहिकों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला। बड़ी बात है कि बुजुर्गों के साथ ही साथ युवा भी इन दोनों पौराणिक धारावाहिकों को बड़े ही चाव से देख रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया के माध्यम से दे रहे हैं।

Netizens Get Emotional on Social Media Over Karna Death Sequence in Mahabharat
महाभारत - फोटो : Twitter

डीडी भारती पर प्रसारित हो रहे महाभारत को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है। इस सीरियल में इन दिनों कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध दिखाया जा रहा है। इस युद्ध को देख दर्शक अति उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में महाभारत के किरदार कर्ण के निधन का सीन दिखाया गया। जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। कर्ण के निधन के सीन को देख फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं।

Netizens Get Emotional on Social Media Over Karna Death Sequence in Mahabharat
महाभारत - फोटो : Social Media

दरअसल धारावाहिक के हालिया एपिसोड में दिखाए गए कर्ण वध को लेकर महाभारत के फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कर्ण को एक बेहतरीन योद्धा बताते हुए उन्हें याद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कर्ण की मृत्यु पर श्री कृष्ण भी रो रहे हैं।' तो वहीं एक अन्य यूजर ने इस दृश्य को साझा करते हुए लिखा, 'ये महाभारत का सबसे ज्यादा हिला देने वाला मोमेंट है। कर्ण योद्धा था।' इसी तरह से सोशल मीडिया पर कर्ण वध को लेकर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं।
 


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Netizens Get Emotional on Social Media Over Karna Death Sequence in Mahabharat
महाभारत का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

महाभारत में कर्ण कौरवों की तरफ से योद्धा रहते हैं लेकिन पांडव और कौरवों के बीच जब युद्ध का समय आता है उस समय कुंती कर्ण को बताती हैं के वो कुंती के ही पुत्र हैं और पांडवों के भाई हैं। कर्ण, कुंति को इस बात को राज ही रखने के लिए कहते हैं। जब कर्ण और अर्जुन के बीच युद्ध होता है तब अपने रथ का पहिया सुधार रहे कर्ण को अर्जुन युद्ध नियमों के खिलाफ मार देते हैं। इसी सीन को देख फैंस भी इमोशनल हो गए।

विज्ञापन
Netizens Get Emotional on Social Media Over Karna Death Sequence in Mahabharat
Pankaj Dheer - फोटो : social media

गौरतलब है कि महाभारत में कर्ण की भूमिका पंकज धीर ने निभाई थी। उनके द्वारा निभाई गई कर्ण की यादगार भूमिका को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज भी दर्शक उन्हें बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा नीतीश भारद्वाज श्री कृष्णा के रूप में नजर आए थे। मुकेश खन्ना भीष्म पितामह और रुपा गांगुली द्रौपदी के किरदार में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed