{"_id":"61c0819c7b42f1708454a934","slug":"dil-definitely-loot-liya-shilpa-shetty-reacts-to-sister-shamita-s-dance-video-from-bigg-boss-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: फैंस ही नहीं, बहन शिल्पा शेट्टी भी हुईं शमिता के डांस से गदगद, बोलीं- दिल लूट लिया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: फैंस ही नहीं, बहन शिल्पा शेट्टी भी हुईं शमिता के डांस से गदगद, बोलीं- दिल लूट लिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 20 Dec 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : Instagram
Link Copied
रियलिटी शो बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। उन्होंने शो के सभी प्रतियोगियों को डांस में भाग लेने के लिए कहा। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी 'मैं आई हूं यूपी बिहार लूटने' गाने पर डांस किया और अपने मूव्स के जरिए सभी को प्रभावित किया। उनके इस डांस परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई, और सोशल मीडिया पर भी फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। वहीं, शिल्पा शेट्टी भी बहन का डांस देखकर गदगद हैं।
Trending Videos
2 of 5
शमिता शेट्टी
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
दरअसल, बिग बॉस 15 में वीकेंड के वार पर सलमान खान सभी प्रतियोगियों के साथ ढेर सारी मस्ती करते हैं। इस दौरान वह प्रतियोगियों को डांटते भी हैं और अच्छे कार्यों के लिए उनको शाबाशी भी देते हैं। पिछले हफ्ते शनिवार का शो भी इस मयाने में खास रहा और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने सभी से जमकर डांस करवाया। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा शमिता शेट्टी के डांस की हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
शमिता शेट्टी का डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने जिस गाने पर डांस किया वह उनकी बहन शिल्पा शेट्टी की फिल्म शूल का है। यही वजह है कि शमिता को अपने फिल्म के गाने पर डांस करते देख शिल्पा भी बेहद खुश हुई और उनकी तारीफ करने से भी पीछे नहीं हटी। शिल्पा शेट्टी ने शमिता शेट्टी का डांस देखकर उनकी तारीफ कर डाली।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, दिल सच में लूट लिया, टुनकी। वहीं फैंस ने भी शमिता के डांस को खूब पसंद किया और जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। उनकी इस परफॉर्मेंस को फैंस भी बेहतरीन बता रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी ने इसी शो में नेहा धूपिया को अपने संघर्ष के बारे में बताया था। जिस पर उनकी बहन शिल्पा शेट्टी ने उनकी प्रशंसा की थी और अपनी बहन को फाइटर बताया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।