फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाक देने जा रहा था ये टीवी एक्टर, पत्नी के दुबई जेल से बाहर आते ही अब लिया बड़ा फैसला

Tue, 19 Feb 2019 01:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 19 Feb 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Dil Mil Gaye actor Amit Tandon wife released from Dubai Jail might not go for divorce with Ruby
amit tandon ruby - फोटो : twitter

'इंडियन आइडल' (Indian Idol)से बतौर सिंगर अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमित टंडन (Amit Tandon) टेलीविजन का चर्चित चेहरा है। अमित टंडन (Amit Tandon) सिंगर के साथ-साथ एक्टर भी हैं और कई सारे सीरियल में नजर आ चुके हैं। बीते कुछ वक्त से अमित टंडन की निजी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव था लेकिन अब ऐसा लगता है कि एक्टर के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है। खबरों की मानें तो अमित टंडन और उनकी पत्नी रूबी (Ruby) में सुलह हो सकती है। 

Dil Mil Gaye actor Amit Tandon wife released from Dubai Jail might not go for divorce with Ruby
Amit Tandon - फोटो : twitter

अमित टंडन और रूबी की शादी को 11 साल हो चुके हैं और दोनों की एक बेटी भी है। किसी वजह से दोनों में दूरियां आ गई थीं जिस वजह से दोनों एक दूसरे से लंबे वक्त से अलग रह रहे थे। इस बीच अमित टंडन की पत्नी रूबी कानूनी पचड़े में फंस गई थी। रूबी पर दुबई में अधिकारी को धमकाने का आरोप लगा था जिसके बाद वह दुबई के अल राफा जेल में बंद थीं। बीते साल रूबी रिहा तो हो गई थीं लेकिन उन्हें दुबई से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। हालांकि कुछ वक्त बाद उन्हें दुबई से बाहर जाने की परमीशन मिल गई थी और वह बेटी के साथ अमेरिका चली गई थीं।

Dil Mil Gaye actor Amit Tandon wife released from Dubai Jail might not go for divorce with Ruby
Amit Tandon with Ruby - फोटो : twitter

खबरों की मानें तो रूबी को जेल से बाहर निकालने के लिए अमित टंडन ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक रूबी और अमित के करीबी सूत्र ने बताया कि रूबी पहले से बदल चुकी हैं। जेल में उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि जो अमित ने उनके लिए किया वो किसी और ने नहीं किया। रूबी मुंबई लौट आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रूबी और अमित का रिश्ता फिर से ठीक हो रहा है जिस वजह से दोनों ने तलाक को भी रोक दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dil Mil Gaye actor Amit Tandon wife released from Dubai Jail might not go for divorce with Ruby
amit tandon ruby - फोटो : twitter

आपको बता दें, अमित टंडन पहली बार रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 1' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। अमित का सिंगिंग करियर तो ज्यादा नहीं चल सकता जिसके बाद उन्होंने सीरियल की ओर रुख किया। सबसे पहले अमित टंडन ने 'कैसा ये प्यार है?' सीरियल किया। इसके बाद तो मानों सीरियल की झड़ी ही लगा दी।

विज्ञापन
Dil Mil Gaye actor Amit Tandon wife released from Dubai Jail might not go for divorce with Ruby
amit tandon - फोटो : instagram

अमित टंडन इसके बाद 'करम अपना-अपना', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'जरा नचके दिखा', 'दिल मिल गए', 'दादागिरी', 'अदालत', 'जिनी और जूजू', 'ये हैं मोहब्बतें' और 'मेरी आशिकी तुमसे ही' जैसे कई सीरियल शामिल है। फिलहाल अमित टंडन इस वक्त 'कसम तेरे प्यार की' सीरियल में नजर आ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed