लॉकडाउन के वक्त जहां एक ओर देश मुश्किल वक्त से जूझ रहा है वहीं कुछ परिवारों में किलकारियां गूंजी हैं। 'बिग बॉस' सीजन आठ में नजर आ चुकीं डिंपी गांगुली दूसरी बार मां बनीं। वहीं कुछ सितारों के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। जानिए लॉकडाउन के दौरान कौन से सितारे माता-पिता बने और कौन बनने वाले हैं।
राहुल महाजन की पूर्व पत्नी ही नहीं इस सितारे के घर भी आई खुशखबरी, दो को अभी भी है इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल महाजन (Rahul Mahajan) की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली (Dimpy Ganguly) के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी हैं। डिंपी ने बेटे को 11 अप्रैल को जन्म दिया। इस बात की जानकारी डिंपी ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की। डिंपी के इस पोस्ट के बाद सितारे उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। अपने इस पोस्ट में डिंपी ने अपने बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर की। डिंपी ने इंस्टाग्राम पर बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'ईस्टर इव पर जन्मा बनी ब्लू...आर्यन रॉय।' तस्वीर में बच्चे के पैर नजर आ रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान टीवी अभिनेता रुसलान मुमताज भी पिता बने। रुसलान की पत्नी निराली ने 27 मार्च को बेटे को जन्म दिया। रुसलान ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ ये खुशी की खबर साझा की थी। साथ ही उन्होंने बच्चे की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। रुसलान ने पोस्ट में लिखा था- 'छोटा बेबी आ गया है। मैं कम से कम 3-4 महीने के लिए अपने बच्चे की किसी भी तस्वीर को अपलोड करने से बचने की सोच रहा था लेकिन दुनिया भर में मौजूदा हालातों के बीच ये छोटे बच्चे की खबर ही आपका दिन रोशनी से भर सकती है'।
'मेरी आशिकी तुमसे' फेम अभिनेत्री स्मृति खन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं। स्मृति का इस समय नौवां महीना चल रहा है और वो किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती हैं। स्मृति अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा कर रही हैं।
'छोटी सरदारनी' शो में हरलीन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मानसी शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं। मानसी आठ महीने प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में मानसी की गोद भराई हुई थी। गोद भराई की तस्वीरों को खुद मानसी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। मानसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पति युवराज हंस के साथ तस्वीर साझा कर लिखा था- 'बेबी शावर, धन्यवाद रब जी इतना सबकुछ देने के लिए।' आपको बता दें, मानसी पंजाबी सिंगर हंसराज हंस की बहू हैं।
लॉकडाउन के बावजूद नए एपिसोड शूट कर सकते हैं कपिल शर्मा, इस बार ऐसे करेंगे वापसी