फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बावजूद नए एपिसोड शूट कर सकते हैं कपिल शर्मा, इस बार ऐसे करेंगे वापसी

Sun, 12 Apr 2020 05:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 12 Apr 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma show new episode may telecast soon during COVID19
The Kapil Sharma Show - फोटो : Sony TV

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल्स की शूटिंग नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से शो के पुराने एपिसोड दर्शकों को देखने पड़ रहे हैं। ऐसे में कपिल शर्मा से जुड़ी ये खबर उनके प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। खबरों की मानें तो कपिल शर्मा के नए एपिसोड का मजा आप जल्द ही ले पाएंगे। 

The Kapil Sharma show new episode may telecast soon during COVID19
kapil sharma - फोटो : social media

बॉलीवुड हंगामा बेवसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी सीरियल की थीम पर कपिल शर्मा अपने शो को शूट करेंगे। यानी कि इस शो में न तो दर्शक होंगे और न ही सितारे। इस शो की शूटिंग कपिल अपने घर पर ही करेंगे जिसे टीवी पर प्रसारित किया जा सकता है। 

The Kapil Sharma show new episode may telecast soon during COVID19
कपिल शर्मा, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस शो को लेकर न तो कपिल और न ही उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान दिया गया है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही ये खबर कपिल के फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। लॉकडाउन के दौरान भले ही कपिल टीवी के जरिए प्रशंसकों से रूबरू न हो रहे हों लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jai mata di 🙏 #ashtami #kanjakpoojan #daddysgirl #anayra #daughter 😍 #3monthsold #gratitude 🙏 🧿

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma show new episode may telecast soon during COVID19
Kapil Sharma - फोटो : Social Media

कपिल ने कुछ दिन पहले अपनी बेटी अनायरा की तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर कंजक पूजन की थी। तस्वीर में अनायरा मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। कपिल की बेटी अनायरा अब तीन महीने की हो गई हैं। कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में शादी की थी। 

विज्ञापन
The Kapil Sharma show new episode may telecast soon during COVID19
kapil sharma - फोटो : social media

कपिल की शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इसमें भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया, सुमोना चक्रवर्ती, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, फेमस सिंगर ऋचा शर्मा और राजीव ठाकुर शामिल थे। शादी के एक साल पहले ही ये दोनों माता-पिता बन गए। गिन्नी ने 10 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया था। 

राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी के घर दूसरी बार गूंजी किलकारियां, बच्चे की शेयर की पहली तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed