फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल महाजन की पूर्व पत्नी डिंपी के घर दूसरी बार गूंजी किलकारियां, शेयर की बच्चे की पहली तस्वीर

Sun, 12 Apr 2020 04:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 12 Apr 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Rahul Mahajan ex wife Dimpy Ganguly welcome second baby
Dimpy, Rohit and son - फोटो : Instagram

राहुल महाजन (Rahul Mahajan) की पूर्व पत्नी डिंपी गांगुली (Dimpy Ganguly) के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी हैं। डिंपी ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी डिंपी ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की। डिंपी के इस पोस्ट के बाद सितारे उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। अपने इस पोस्ट में डिंपी ने अपने बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर की। 

Rahul Mahajan ex wife Dimpy Ganguly welcome second baby
Dimpy Ganguly new born baby - फोटो : Instagram

डिंपी ने इंस्टाग्राम पर बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'ईस्टर इव पर जन्मा बनी ब्लू...आर्यन रॉय।' तस्वीर में बच्चे के पैर नजर आ रहे हैं। डिंपी 'बिग बॉस' सीजन आठ में नजर आई थीं। उनके साथ इस शो में हिस्सा लेने वाले पूर्व प्रतियोगी डियांड्रा ने डिंपी के इस पोस्ट पर कमेंट किया- 'बधाई मेरी जान।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Born on the eve of Easter..my little Bunny Blue is here! 🐰 Aryaan Roy 11.04.2020.

A post shared by Dimpy (@dimpy_g) on

Rahul Mahajan ex wife Dimpy Ganguly welcome second baby
Dimpy Ganguly rahul mahajan - फोटो : file photo

बिंदु दारा सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए। इन्होंने भी कमेंट किया- 'अच्छे दिन में उसका जन्म हुआ है। तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बधाई।' डिंपी ने राहुल महाजन से तलाक लेने के बाद साल 2015 में रोहित रॉय से शादी कर ली थी। डिंपी की एक बेटी भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Mahajan ex wife Dimpy Ganguly welcome second baby
डिम्पी ने पोस्ट की थी तस्वीर - फोटो : Instagram

डिंपी गांगुली इस वक्त फ्रांस में हैं। वह अपने पति और बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।  डिंपी ने मॉडल के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। डिंपी ने साल 2010 में 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन
Rahul Mahajan ex wife Dimpy Ganguly welcome second baby
dimpy ganguly - फोटो : social media

इसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कहानी चंद्रकांता की', 'ससुराल गेंदा फूल' और 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल में काम किया। इसके साथ ही रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' के अलावा 'नच बलिए 5' में भी नजर आईं। अपने करियर से ज्यादा डिंपी राहुल महाजन से तलाक और कुछ तस्वीरों की वजह से लाइमलाइट में रहीं। इन तस्वीरों में डिंपी के चेहरे पर मारपीट के निशान थे। राहुल के मारपीट के पीछे की वजह मोबाइल फोन बताया गया। 

इस शख्स ने निभाया था 'रामायण' में जामवंत का रोल, हो गए थे इतने मशहूर एक झलक के लिए लग
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed