फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स ने निभाया था 'रामायण' में जामवंत का रोल, हो गए थे इतने मशहूर एक झलक के लिए लग जाती थी भीड़

Sun, 12 Apr 2020 03:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 12 Apr 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Ramayan back on TV Know all about Jamwant aka Rajshekhar Upadhyay
Rajshekhar Upadhyay - फोटो : twitter

रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) के दोबारा शुरू होने के बाद सभी किरदार चर्चा में बने हुए हैं। हर कोई इन किरदारों की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। राम, सीता, लक्ष्मण और रावण के अलावा एक और किरदार है जिसकी आवाज लोगों को खूब रास आई। इस किरदार का नाम जामवंत है। 

Ramayan back on TV Know all about Jamwant aka Rajshekhar Upadhyay
Rajshekhar Upadhyay - फोटो : file photo

जामवंत का किरदार राजशेखर उपाध्याय (Rajshekhar Upadhyay) ने निभाया था। इनकी बुलंद आवाज ने जामवंत के रोल में जान ही फूंक दी थी। राजशेखर को अभिनय में बचपन से ही दिलचस्पी थी। वह रंगमंच से जुड़े थे और बचपन में रामलीला में हिस्सा लिया करते थे। कहा जाता है कि जब राजशेखर बनारस में पढ़ाई करते थे तो उस वक्त रामनगर की मशहूर रामलीला में अभिनय भी करते थे।

Ramayan back on TV Know all about Jamwant aka Rajshekhar Upadhyay
Ramayan - फोटो : twitter

इस दौरान ही रामानंद ने राजशेखर को पहली बार देखा था। इसके बाद ही इन्हें जामवंत का रोल दे दिया था। 'रामायण' में राजशेखर ने श्रीधर का भी रोल निभाया था। राजशेखर ने जामवंत के किरदार में खूब लोकप्रियता मिली थी। यहां तक कि लोग उस वक्त इनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ तक लगा दिया करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan back on TV Know all about Jamwant aka Rajshekhar Upadhyay
Rajshekhar Upadhyay - फोटो : twitter

राजशेखर ने रामानंद सागर की 'विक्रम और बेताल' में भी काम किया है। राजशेखर मुंबई के नालासोपारा में रहते हैं। लॉकडाउन से पहले राजशेखर यूपी के भदोही में गए थे। इस वक्त वो वहीं पर हैं। आपको बता दें, लॉकडाउन में 'रामायण' के दोबारा प्रसारण के बाद लगातार पौराणिक शो से जुड़े किरदारों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Ramayan back on TV Know all about Jamwant aka Rajshekhar Upadhyay
Prem Sagar - फोटो : twitter

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने इस सीरियल के दोबारा शुरू होने पर खुशी भी जाहिर की थी। इन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा था- 'ये भाग्य की बात है कि रामायण फिर से दूरदर्शन पर 33 साल बाद आ रही है। जब मुल्क इतनी कठिन समस्या से गुजरा रहा है जो कि कोरोना वायरस है। अगर रामायण दर्शकों को रास्ता दिखा सकती है दिशा दे सकती है तो घर पर रहें और रामायण देंखे। दूसरा जो मर्यादा पुरुषोत्तम के गुण हैं उसे ग्रहण करें। उसे अपनी जिंदगी के साथ जोड़े और बच्चों को सिखाए।'

डॉक्टरों के साथ बुरा बर्ताव करने वालों पर भड़के अजय देवगन, ट्वीट कर निकाला गुस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed