{"_id":"5e92c7fd8ebc3e767940e065","slug":"ramanand-sagar-ramayan-shooting-picture-from-behind-the-scenes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"80 के दशक में ऐसे शूट होता था 'रामायण', देखें कैमरे के पीछे की तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
80 के दशक में ऐसे शूट होता था 'रामायण', देखें कैमरे के पीछे की तस्वीरें
80 के दशक के सीरियल 'रामायण' की पॉपुलरिटी में कोई कमी नहीं आई है। आज के समय में जब तकनीक इतनी विकसित हो चुकी है तब भी रामानंद सागर के 'रामायण' का मुकाबला कोई नहीं कर सका है। उस जमाने में ना तो इतने अत्याधुनिक कैमरे होते थे और ना ही वीएफक्स। इसके बावजूद सीरियल से जुड़े सभी लोगों की मेहनत का ही नतीजा रहा कि उन्होंने हर सीन को जीवंत बना दिया। 'रामायण' की कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाते हैं जो पर्दे के पीछे से ली गई हैं।
2 of 6
ramayan
- फोटो : social media
'रामायण' की ज्यादातर शूटिंग रामानंद सागर के बंगले 'सागर विला' में हुई है। कुछ सीन आउटडोर हैं। जब शूटिंग बाहर होती थी तो वहां के थियेटर आर्टिस्ट और अन्य कलाकारों की मदद ली जाती थी।
3 of 6
ramayan
- फोटो : social media
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक बार बताया था कि 'रामायण' की शूटिंग के दौरान कई बार जूनियर कलाकारों की जरूरत पड़ती थी। ऐसे में गांव-गांव में जाकर ढोल नगाड़े के साथ एलान किया जाता था कि सीरियल के लिए कलाकारों की जरूरत है। फिर भर्ती की जाती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ramayan
- फोटो : file photo
'रामायण' की पॉपुलरिटी केवल देश में ही नहीं दुनियाभर में थी। इसे करीब 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने टीवी पर देखा था। 'रामायण' की शूटिंग लगातार करीब डेढ़ साल तक चली थी।
विज्ञापन
5 of 6
ramayan
- फोटो : ramayan
सीरियल में राम का किरदार करने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने 'रामायण' के दिनों की कई यादें शेयर की हैं। राम के रोल के लिए रामानंद सागर ने पहले उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। अरुण गोविल ने कहा कि 'मुझे याद है मैं राम के किरदार के लिए ऑडीशन देने गया था लेकिन फेल हो गया। मुझे नहीं पता चला कि क्या हुआ था। राम के लुक के साथ मेरा फोटोशूट हुआ लेकिन मैं राम जैसा नहीं लग रहा था। तब मैंने अपने अपने लुक में एक स्माइल जोड़ दी और ये काम कर गया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।