फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayan: कई किरदार निभाने वाले असलम खान अब हुए मशहूर, 18 साल पहले वापस लौट गए थे गांव

Sun, 12 Apr 2020 12:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 Apr 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
ramayan aslam khan viral on social media where is he nowdays
aslam khan - फोटो : social media

'रामायण' के दोबारा प्रसारण के बाद सोशल मीडिया पर जिस अभिनेता की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं असलम खान। उनके ऊपर कई मजेदार मीम्स बन रहे हैं। सीरियल में असलम खान ने कभी अरुण गोविल के बॉडी डबल का रोल निभाया, कभी समुद्र देव तो कभी कोई मंत्री बने। आज अपनी इतनी चर्चा देख असलम खान को भी यकीन नहीं हो रहा है हालांकि अब वो इंडस्ट्री छोड़ चुके हैं।  

ramayan aslam khan viral on social media where is he nowdays
असलम खान - फोटो : Social Media

जब असलम खान की चर्चा इतनी हो रही है तो वो सामने आए हैं। एक  इंटरव्यू में असलम खान ने अपनी पूरी यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की। टीवी में काम करने से पहले वो अकाउंट की नौकरी करते थे। उनकी परवरिश मुंबई में ही हुई है। मूलत: वो उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं। एक दिन असलम अपनी बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ स्टेज शो देखने पहुंचे। उन्होंने ही बाद में असलम को रामानंद सागर से मिलवाया था। सबसे पहले उन्हें सीरियल 'विक्रम बेताल' में मौका मिला।'

ramayan aslam khan viral on social media where is he nowdays
असलम खान - फोटो : Social Media

असलम बताते हैं कि 'एक मुकाम बनाने के बाद मुंबई से कोई लौटता नहीं है लेकिन काम नहीं मिलने के चलते मैंने बिजनेस वगैरह शुरू कर दिया। साल 2002 में मैंने आखिरी काम किया था।' फिलहाल असलम ने मुंबई छोड़ दिया है और झांसी में मार्केटिंग का काम करते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ramayan aslam khan viral on social media where is he nowdays
असलम खान - फोटो : Social Media

असलम आगे कहते हैं कि 'लोगों से पता चला कि सोशल मीडिया पर मीम्स बन रहे हैं। मुझे लगता है कि अगर उस वक्त इस तरह से मीडिया और फोन होते तो मैं उस वक्त ही मशहूर हो जाता। मुझे अच्छे किरदार मिलने शुरू हो जाते।' 

विज्ञापन
ramayan aslam khan viral on social media where is he nowdays
असलम खान - फोटो : Social Media

'अब लोग देख रहे हैं तो मेरा काम पसंद कर रहे हैं। कईयों ने बताया कि मैं वायरल हो रहा हूं। तब घरवालों ने फेसबुक पर देखा। पता नहीं कितने लोगों ने लाइक किया हुआ है। बहुत अच्छा लग रहा है। आखिरकार लोगों ने नोटिस किया।'

थम नहीं रहा सोनाक्षी का 'रामायण' विवाद, अब 'दुर्योधन' और 'भीष्म' में छिड़ी 'महाभारत'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed