फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरहीरो 'शक्तिमान' के खिलाफ रची गई थी साजिश, शो को बंद करने के लिए अपनाए गए थे कई हथकंडे

Sun, 12 Apr 2020 11:30 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 12 Apr 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
When Mukesh Khanna Shaktimaan Turns Villain and Show Goes Off Air
Shaktimaan

देशभर में लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में 90 के दशक के शो एक बार फिर से दिखाए जा रहे हैं। घर-घर में एक बार फिर से लोग दूरदर्शन पर शक्तिमान देख रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक समय ऐसा भी आ गया था जब शक्तिमान सभी के लिए विलेन बन गया था। शक्तिमान उस वक्त सुपरहीरो बनकर उभरा था। हर एक बच्चे को यकीन था कि किसी भी मुश्किल में शक्तिमान उसे बचाने जरूर आएगा।

When Mukesh Khanna Shaktimaan Turns Villain and Show Goes Off Air
shaktimaan - फोटो : social media

लेकिन तभी मीडिया में ऐसी खबरें चली कि शक्तिमान सीरियल को देखकर बच्चे अपने घरों से कूदने लगे हैं। वह खुद को शक्तिमान समझ रहे हैं। इससे शक्तिमान को लेकर काफी निगेटिविटी हो गई थी। लेकिन शो में शक्तिमान बने मुकेश खन्ना ने इसकी सच्चाई बताई थी। मुकेश खन्ना ने इसके लिए ग्लोबल डिटेक्टिव एजेंसी भी हायर की थी। जिसने जांच में पाया कि शक्तिमान के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाई जा रही थीं।

When Mukesh Khanna Shaktimaan Turns Villain and Show Goes Off Air
Shaktimaan - फोटो : file photo

मुकेश खन्ना ने बताया था मेरे खिलाफ साजिश रची गई थी। मैंने कभी भी गुटखा नहीं खाया ना सिगरेट पी लेकिन मेरे नाम से गुटखा बिकना शुरू हुआ था। बाद में मुझे शो में मैसेज डालना पड़ा। एक न्यूज एजेंसी मेरे खिलाफ ऐसी खबरें चला रही थी और लोगों के बीच शक्तिमान की छवि को खराब करने का काम कर रही थी। हमने उस कंपनी के खिलाफ केस लड़ा और जीते भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Mukesh Khanna Shaktimaan Turns Villain and Show Goes Off Air
Shaktimaan

शो के बंद करने की एक वजह दूरदर्शन को भी माना जाता है। खबरों की मानें तो मुकेश खन्ना दूरदर्शन पर शक्तिमान दिखाने के बदले 10 लाख देते थे। अचानक दूरदर्शन ने ये रकम बढ़ाकर 40 लाख कर दिया। उस वक्त विज्ञापनों का इतना प्रचलन नहीं था ऐसे में मुकेश खन्ना के लिए इतने पैसे देना काफी मुश्किल हो गया था। आखिरकार मुकेश खन्ना को ये सीरियल बंद करना पड़ गया।

विज्ञापन
When Mukesh Khanna Shaktimaan Turns Villain and Show Goes Off Air
Shaktimaan

मुकेश खन्ना ने बताया कि पहले शक्तिमान शनिवार को सुबह और मंगलवार की शाम को प्रसारित होता था। बाद में ये रविवार को प्रसारित होने लगा। ये शो दोबारा शुरू किया गया है। शो के कई किरदार अब लाइमलाइट से गायब हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed