{"_id":"5e929b258ebc3e72b1179bb0","slug":"pankaj-kapur-as-mussaddi-lal-tripathi-office-office-back-on-sony-sab-from-monday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में हुई मुसद्दीलाल की वापसी, 'ऑफिस ऑफिस' के चक्कर लगाते आएंगे नजर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कोरोना काल में हुई मुसद्दीलाल की वापसी, 'ऑफिस ऑफिस' के चक्कर लगाते आएंगे नजर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
office-office
- फोटो : Sony Sab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा के शानदार अभिनेता पंकज कपूर के आज से लगभग दो दशक पुराने टीवी शो 'ऑफिस ऑफिस' की एक बार फिर से टीवी पर वापसी हो रही है। यह शो अपने समय में भारत के दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार को व्यंग्यात्मकपूर्ण तरीके से परोसने के लिए बहुत लोकप्रिय हुआ था। अब कोरोना वायरस की महामारी के ऐसे समय में लोगों को जब हंसी के ठहाके लगाने की बहुत जरूरत है, ऐसे में ये शो फिर से टीवी पर लोगों का मनोरंजन करता हुआ नजर आएगा।
2 of 5
office-office
- फोटो : Sony Sab
सरकारी दफ्तरों के भ्रष्ट माहौल को शानदार तरीके से लिखने का काम अश्विनी धीर ने किया है। अश्विनी धीर को सन ऑफ सरदार, अतिथि तुम कब जाओगे?, गेस्ट इन लंदन जैसी फिल्मों के निर्देशन और लेखन के लिए जाना जाता है। वहीं इस शो का निर्देशन राजीव मेहरा ने किया है। राजीव मेहरा की पहचान आज के समय में टीवी धारावाहिकों के निर्माता के रूप में की जाती है।
3 of 5
office-office
- फोटो : Sony Sab
इससे पहले वे हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान जैसे अभिनेताओं की चमत्कार, राम जाने जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं। पंकज कपूर ने इस धारावाहिक में एक रिटायर स्कूल मास्टर मुसद्दीलाल त्रिपाठी की भूमिका निभाई है। इस शो की कहानी बताती है कि मुसद्दीलाल अपना काम करवाने के लिए किस तरह सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाते हैं, और इसी बीच बहुत संघर्ष भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
office-office
- फोटो : Sony Sab
शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एक और कलाकार देवेन भोजनी इस शो के टीवी पर लौटने की खबर से बहुत खुश हैं। वे कहते हैं कि उन्हें यह जानकर बहुत अच्छा लग रहा है कि 'ऑफिस ऑफिस' फिर से प्रसारित हो रहा है। उन्होंने कहा, 'यह शो आज भी लोगों को अपने से जोड़ता है। आज भी दफ्तरों में लोग वैसे ही चक्कर लगाते हैं, जैसे इस शो में मुसद्दीलाल को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
office-office
- फोटो : Sony Sab
उन्होंने कहा लॉकडाउन के इस समय में जब पूरी दुनिया तनाव, दर्द और उदासी से गुजर रही है, ऐसे समय में यह धारावाहिक लोगों का ध्यान इस महामारी से हटाने में मदद करेगा। मैं खुद इस शो को देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं।' यह शो सोमवार से शुक्रवार श्याम छह बजे और रात साढ़े 10 बजे प्रसारित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।