बीते रोज दूरदर्शन पर रामायण का राम सेतु वाला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। राम जी की सेना द्वारा राम सेतु बनते ही रवीन्द्र जैन का गाना 'राम जी की सेना चली' सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। रामायण में अब तक दिखाया गया है कि रावण माता सीता का हरण करके लंका ले गया है। यहां भगवान राम अपनी पूरी वानर सेना के साथ समुद्र के इस पार खड़े हैं।
'रामायण' में 'राम सेतु' बनते ही ट्रेंड करने लगा 'सेना चली', यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान राम सागर से प्रार्थना करते हैं लेकिन सागर उनकी विनती नहीं सुनता और फिर भगवान राम क्रोध में धनुष उठाते हैं तभी सागर प्रगट होकर सेतु निर्माण का उपाय बताता है। वानरों की सेना बिना एक क्षण की देरी किए पुल का निर्माण करने लगती है। बीती रात जैसे ही सोशल मीडिया पर यह एपिसोड प्रसारित हुआ #सेनाचली ट्रेंड करने लगा।
सेतु निर्माण का गाना राम जी की सेना चली, रवीन्द्र जैन द्वारा गाया हुआ है। रामायण के ज्यादातक गीत रवीन्द्र जैन ने ही गाए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये एपिसोड देखने के बाद मेरे रोंगटे खड़े हो गए। एक अन्य ने लिखा- दुनिया का पहला पुल राम जी सी सेना द्वारा बनाया गया था। राम सेतु से राम जी की सेना चली। जय श्री राम।
Rama Setu/Nal Setu:
— kamini sharma (@sudan_kamini) April 12, 2020
The First ever vast bridge to be built on this Earth 🙏#जय_श्रीराम #RamayanOnDDNational
राम सेतु से राम जी की सेना चली#Rameshwaram #RamSetu pic.twitter.com/y55Z9tdY4d
एक यूजर ने लिखा- मुझे यह गाना सबसे ज्यादा पसंद है। एक यूजर ने लिखा- डीडी नेशनल आप राम सेतु का एपिसोड मत काटो। इस सेतु निर्माण में कई लोगों का योगदान है। एक गिलहरी ने भी अपना योगदान दिया था। आपसे निवेदन है, कृपया ऐसा न करें।
Untill now I think Avengers Endgame tune is best
— Shubham shukla (@shbhm25) April 11, 2020
But when it comes to..
"राम जी की सेना चली"
I got the next level of goosebumps. Sorry Endgame#जयश्रीराम 🙏🏻🚩 pic.twitter.com/VCLNimlFSi
बता दें 'रामायण' के दोबारा प्रसारण की वजह से सीरियल के सभी अभिनेता फिर से चर्चा में आ गए हैं। चाहे वो राम बने अरुण गोविल हों या सीता बनीं दीपिका चिखलिया। बीते रोज अरुण गोविल का ट्विटर अकाउंट भी वेरिफाई हो गया। उन्होंने अपने अकाउंट से 33 साल पुरानी तस्वीर शेयर की थी जो खूब वायरल हो रही है।