कोरोना वायरस भारत में अपने पैर न पसार सके इसलिए पूरे देश को लॉकडाउन में लागू कर दिया गया है। फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग भी इस वजह से रुक गई है। घरों में कैद लोगों ने सोशल मीडिया पर जब सरकार से रामानंद सागर की रामायण के दोबारा प्रसारण मांग की तो इसे मंजूरी मिल गई। 33 साल बाद दूरदर्शन पर रामायण के वापसी हुई और इसी के चलते कई रिकॉर्ड बन गए।
आखिरकार वेरीफाइड हुआ रामायण के राम का ट्विटर अकाउंट, शेयर की सेट से 33 साल पुरानी तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामायण को फिर से टीवी पर देखकर दर्शक बहुत खुश हैं। रामानंद सागर की रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। हाल ही में उनके ट्विटर अकाउंट को वेरिफाइड कर दिया गया।
अरुण गोविल इन दिनों अपने सोशल मीडिया के जरिए रामायण पर दर्शकों से रोज चर्चा कर रहे हैं। अब उन्होंने रामायण के सेट की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें कलाकारों के अलावा सेट पर काम करने वाले और दूसरे लोग भी नजर आ रहे हैं। अरुण गोविल ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'रामायण परिवार, ये है टेलीविजन के इतिहास में सबसे गौरवशाली कीर्तिमान बनाने वाली टीम। रामानन्द सागर जी के नेतृत्व में सिनेमा जगत से सबसे विलक्षण, प्रतिभावान और भाग्यवान कलाकार।'
🕉️ *रामायण परिवार* 🕉️
ये है टेलीविज़न के इतिहास में सबसे गौरवशाली कीर्तिमान बनाने वाली टीम। रामानन्द सागर जी के नेतृत्व में सिनेमा जगत से सबसे विलक्षण, प्रतिभावान और भाग्यवान कलाकार। pic.twitter.com/ihT58FXkd6
बता दें कि दूरदर्शन पर इन दिनों रामानंद सागर की रामायण के अलावा बीआर चोपड़ा की महाभारत, चाणक्य, शक्तिमान, द जंगल बुक सहित कई टीवी और शो प्रसारित किए जा रहे हैं। 80 और 90 के दशक के इन कार्यक्रमों को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं और इसका फायदा दूरदर्शन की टीआरपी को हुआ है।
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, 13वें हफ्ते में दूरदर्शन ने सभी शैलियों (genres) में सबसे अधिक टीआरपी प्राप्त की है। दूरदर्शन ने सोनी मैक्स, सोनी सब, जी सिनेमा और निक जैसे चैनलों को भी मात दे दी है। 28 मार्च 2020 से 3 अप्रैल 2020 के बीच सबसे अधिक दूरदर्शन देखा गया।
राजीव खंडेलवाल ने साझा किया अपना #MeToo अनुभव, बोले- 'निर्देशक ने कमरे में चलने को कहा'