दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री के बड़े नामों से एक हैं। 'बिग बॉस 12' की विजेता रहीं दीपिका कुछ समय से बीमार चल रही हैं। पिछले दिनों उनकी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें दीपिका अस्पताल में दिख रही थीं। अब दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी एक ताजा तस्वीर शेयर की है।
अस्पताल में भर्ती दीपिका का इस तरह ख्याल रख रहे पति शोएब, फैंस ने ठीक होने की मांगी दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका कक्कड़ लगातार काम में बिजी हैं। अभी वो सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ रही हैं जिसमें वो सोनाक्षी का किरदार निभा रही हैं। माना जा रहा है सीरियल में लगातार काम के चलते उनकी तबीयत खराब हुई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
तस्वीर में दीपिका अस्पताल में भर्ती हैं और शोएब ने उन्हें गले से लगा रखा है। दीपिका की तबीयत खराब है और शोएब उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं। शोएब ने कैप्शन में लिखा- 'बस अब जल्दी ठीक हो जाओ यार बच्चा... जल्द ठीक होने के लिए उनकी प्रार्थना कीजिए।'
Bas ab jaldi theek ho jao yaar bachcha.. Pray for her speedy recovery🙏🏻
A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087) on
दीपिका की तस्वीर शेयर करने के बाद सितारों के साथ उनके फैंस ने भी जल्द ठीक होने की दुआ की। इससे पहले शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। शोएब दीपिका को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। तस्वीर में दीपिका एक अस्पताल में नजर आई थीं और डॉक्टर उनके शरीर का तापमान जांच रहा था।
बता दें कि 'ससुराल सिमर का' के सेट पर दीपिका की दोस्ती शोएब इब्राहिम से हुई। साल 2013 से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शोएब ने परिवार की मौजूदगी में साल 2017 में 'नच बलिए' के सेट पर दीपिका को प्रपोज किया था और 22 फरवरी 2018 को शादी कर ली। इसके कुछ वक्त बाद वह 'बिग बॉस' में गईं और शो जीता।
इन पांच चेहरों को सीरियल में रातों रात किया गया था रिप्लेस, कार्तिक अब भी हैं शो से गायब