फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दंगल के निर्देशक ने घर बैठे बैठे शूट किया केबीसी का ये प्रोमो, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Sun, 03 May 2020 02:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 03 May 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Director of Dangal Nitesh Tiwari Shoot KBC 12 Promo Online With Amitabh Bachchan at Home During Lockdown
KBC Season 12 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लॉकडाउन के इस दौर में घर बैठे टीवी के चर्चित गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन के लौटने की घोषणा हो चुकी है। हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सोनी चैनल के एक ट्वीट को रिट्वीट करके इसकी पुष्टि कर दी है। इस गेम शो के लिए रजिस्ट्रेशन 9 मई रात नौ बजे से शुरू हो जाएंगे। रजिस्ट्रेशन की खास बात यह रहेगी कि इसमें भाग लेने के इच्छुक प्रतियोगियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Director of Dangal Nitesh Tiwari Shoot KBC 12 Promo Online With Amitabh Bachchan at Home During Lockdown
amitabh bachchan - फोटो : sony tv twitter

शनिवार की शाम को सोनी चैनल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसका कैप्शन था, 'हर चीज को ब्रेक लग सकता है पर सपनों को ब्रेक नहीं लग सकता है। आपके सपनों को उड़ान देने फिर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन लेकिन 'कौन बनेगा करोड़पति 12'। रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे 9 मई रात नौ बजे से।' इस वीडियो में अमिताभ बच्चन शो की घोषणा करते हुए नजर आ रहे हैं। शो के इस प्रोमो वीडियो को फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी ने अपने घर बैठे बैठे शूट किया है।

Director of Dangal Nitesh Tiwari Shoot KBC 12 Promo Online With Amitabh Bachchan at Home During Lockdown
nitesh tiwari - फोटो : social media

इस बारे में नितेश ने कहा, 'हम हर साल जब भी कौन बनेगा करोड़पति को शुरू करते हैं तो यह कई कहानियों से गुजरता है और बहुत से लोगों को प्रभावित भी करता है। इस बार जब हालात बहुत नाजुक हैं, ऐसे में यह लोगों को एक फिल्म की तरह लगेगा। कौन बनेगा करोड़पति लोगों के लिए सिर्फ एक गेम शो नहीं है। यह उससे कहीं ज्यादा है। यह उनके सपनों को याद दिलाने का उनके लिए एक मौका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Director of Dangal Nitesh Tiwari Shoot KBC 12 Promo Online With Amitabh Bachchan at Home During Lockdown
amitabh bachchan - फोटो : sony tv twitter

इस वीडियो को शूट करने की प्रक्रिया के बारे में नितेश बताते हुए कहते हैं, 'इसको शूट करना एक चुनौती भरा काम रहा। सबसे पहले मैंने एक स्क्रैच फिल्म खुद के साथ शूट की। फिर मैंने इसे मिस्टर बच्चन के साथ साझा किया। उन्हें मेरा यह नजरिया पसंद आया। फिर उन्होंने पूरा वीडियो अपने घर पर ही मेरे अनुसार शूट किया। मुझे आशा है कि लोगों को इस शो का यह नया नजरिया पसंद आएगा और लोग उसी उत्साह के साथ इससे जुड़ेंगे।'

विज्ञापन
Director of Dangal Nitesh Tiwari Shoot KBC 12 Promo Online With Amitabh Bachchan at Home During Lockdown
kbc 11 - फोटो : sony

अभी तक के हिसाब के मुताबिक 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन इस शो के इतिहास में पहली बार पूरी तरह से ऑनलाइन ही प्रसारित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन का सिलसिला 9 मई से ऑनलाइन शुरू होगा और इसके बाद शो भी ऑनलाइन सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed