अमिताभ बच्चन का मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का 12वां सीजन लौटने वाला है। लॉकडाउन में जब सब बंद है तो अमिताभ बच्चन ने फैंस के लिए ये खुशखबरी दी है। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें रजिस्ट्रेशन की तारीख का एलान किया गया है।
शुरू होने जा रहा 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 12, अमिताभ ने बताया कब और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी टीवी ने अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया है। शो का प्रोमो भी लॉकडाउन से जोड़कर बनाया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन कहते हैं कि भले ही सभी चीजों पर ब्रेक लग गया हो लेकिन सपनों पर कभी ब्रेक नहीं लग सकता।
चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि 'हर चीज को ब्रेक लग सकता है, पर सपनों को ब्रेक नहीं लग सकता है। आपके सपनों को उड़ान देने फिर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन लेकर केबीसी 12, रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे नौ मई रात नौ बजे से।'
वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'हर चीज पर ब्रेक लग सकता है। नुक्कड़ की चाय को, चाय पर होने वाली हैलो-हाय को, सड़कों के साथ यारी को, ट्रिपल सीट सवारी को, हर चीज को ब्रेक लग सकता है। ऑफिस वाली चाकरी को, आधी रात वाली तफरी को, शॉपिंग मॉल वाले प्यार को, चौराहे के यार को, हर चीज को ब्रेक लग सकता है। सुबह के स्कूल को, रास्ते की धूल को, जीवन की रेस को, कॉन्फ्रेंस रूम की मेज को, घड़ी की टिक-टिक को, शांताबाई की झिक-झिक को, ट्रेन की हाहाकार को, धड़कन की रफ्तार को, हर चीज को ब्रेक लगता है लेकिन एक चीज है जिसे ब्रेक नहीं लग सकता... सपनों को... सपनों को उड़ान देने फिर आ रहे हैं मेरे सवाल और आपके केबीसी रजिस्ट्रेशन, नौ मई रात नौ बजे सिर्फ सोनी टीवी पर।'
Har cheez ko break lag sakta hai par sapnon ko break nahee lag sakta hai. Aapke sapnon ko udaan dene phir aa rahe hain @Srbachchan lekar #KBC12. Registrations shuru honge 9 May raat 9 baje se sirf Sony TV par. pic.twitter.com/1XmZ9QNtm2
लॉकडाउन को देखते हुए अभी केवल शो का रजिस्ट्रेशन ही किया जाएगा। जब सबकुछ सामान्य होगा तब शो के आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज शो है। हर साल ये शो जब भी शुरू होता है टीआरपी की टॉप लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहता है।
डीडी भारती के बाद अब इस चैनल पर प्रसारित होगा 'महाभारत', सोमवार से हर शाम दो घंटे का प्रसारण