{"_id":"5eae64fc765b39198b3d941b","slug":"after-dd-bharti-mahabharata-will-now-be-broadcast-on-colors-tv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीडी भारती के बाद अब इस चैनल पर प्रसारित होगा 'महाभारत', सोमवार से हर शाम दो घंटे का प्रसारण","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
डीडी भारती के बाद अब इस चैनल पर प्रसारित होगा 'महाभारत', सोमवार से हर शाम दो घंटे का प्रसारण
स्टार प्लस पर रामायण धारावाहिक के प्रसारण के बारे में चल रही खबरों के बारे में भले चैनल के ही लोग आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से कतरा रहे हों, लेकिन निर्माता निर्देशक बीआर चोपड़ा के प्रतिष्ठित धारावाहिक 'महाभारत' को कोरोना काल में आप फिर से देख सकते हैं।
2 of 5
महाभारत
- फोटो : Social Media
डीडी भारती पर अपार सफलता प्राप्त करने के बाद यह शो अब जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों में से एक कलर्स पर भी प्रसारित होने जा रहा है। चैनल से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, महाभारत धारावाहिक को प्रसारित करने के अधिकार कलर्स चैनल ने खरीद लिए है। इस शो को सोमवार चार मई से हर रोज शाम सात बजे से नौ बजे तक प्राइम टाइम स्लॉट में प्रसारित किया जाएगा।
3 of 5
Mahabharat
- फोटो : twitter
ज्ञात है कि सर्वव्यापी लॉकडाउन के बाद टीवी इंडस्ट्री में मनोरंजित करने वाले कार्यक्रमों का टोटा पड़ गया था। इसके बाद चैनलों ने अपने पुराने लोकप्रिय धारावाहिकों को टीवी पर वापस लाना शुरू किया है। इससे पहले दूरदर्शन और प्राइवेट चैनलों पर कार्यक्रमों का प्रसारण एक साथ होता आया है लेकिन यह पहली बार हो रहा है जब किसी चैनल ने किसी दूसरे चैनल पर चल रहे धारावाहिक को फिर से अपने चैनल पर चलाने की गहरी रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर)
- फोटो : सोशल मीडिया
बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा के निर्देशन में बना यह शो 1988 से 1990 के बीच में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। हाल ही में लॉकडाउन की वजह से ही इस शो की टीवी पर वापसी हुई थी। इस शो में नीतीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना, रूपा गांगुली, गजेंद्र चौहान और पुनीत इस्सर जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
महाभारत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में चैनल की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'देशव्यापी लॉकडाउन के कारण टीवी की दुनिया काफी बदल रही है। इस दौरान लोगों के मन में धार्मिक शोज के लिए रुचि ज्यादा पैदा हो रही है। यह लोगों को राहत भी देते हैं इसलिए, हमने अपने दर्शकों को अपने चैनल पर 'महाभारत' का प्रसारण करने के साथ एक हल्की सी राहत देने की कोशिश की है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।