फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Laughter Day: जब बीच शूटिंग हप्पू सिंह की खुल गई लुंगी, 'भाबीजी घर पर हैं' के सेट पर हुआ ड्रामा

Sun, 03 May 2020 10:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 03 May 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
World Laughter Day Special Bhabhiji Ghar Par Hain Yogesh Aka Happu Singh Funny Moment on The Set of The Show
भाबीजी घर पर हैं - फोटो : Social Media

हंसी सबसे अच्छी दवा है और तनाव को दूर रखने का अच्छा तरीका भी। वर्ल्ड लॉफ्टर डे पर आपके लिए हम ऐसे ही हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। ये किस्से आपकी मुस्कुराहट को हंसी में बदलकर आपकी चिंताओं को दूर कर सकते हैं। लाफ्टर डे पर आपको हंसाने के लिये पेश हैं, आपके चहेते कलाकारों के शूटिंग के दिनों के कुछ मजेदार पल और रोचक अनुभव।

World Laughter Day Special Bhabhiji Ghar Par Hain Yogesh Aka Happu Singh Funny Moment on The Set of The Show
जनकमंच पर टीवी कलाकार दरोगा हप्पू सिंह व रज्जो - फोटो : अमर उजाला

दरोगा हप्पू सिंह की भूमिका निभा रहे योगेश त्रिपाठी ने लुंगी से जुड़ी एक मजेदार घटना बताते हुए कहा, 'हप्पू की उलटन पलटन में अपने पहले सीन की शूटिंग करते हुए मुझे लुंगी पहननी थी और मैं ऐसा पहली बार कर रहा था। जब हमने पहला टेक शुरू किया तो मेरी लुंगी ढीली हो गई और मुझे इसका पता तब तक नहीं चला, जब तक कि उससे जुड़ा माइक मेरे पैरों में नहीं आ गिरा। अपनी इज्जत बचाने के लिये मैंने बिस्तर पर पड़ा एक कंबल लपेट लिया। मुझे कंबल में लिपटा देखकर पूरी कास्ट खूब हंसी और सेट पर हर किसी के लिए एक चुटकुला बन गया।'

World Laughter Day Special Bhabhiji Ghar Par Hain Yogesh Aka Happu Singh Funny Moment on The Set of The Show
भाभी जी घर पर हैं - फोटो : amar ujala

'भाबीजी घर पर हैं' के सेट की घटना बताते हुए रोहिताश्व गौड़ ने कहा, 'सौम्या अपनी मैटरनिटी लीव से लौटी ही थीं और उन्हें सेट पर फिर से देखकर सभी खुश थे। दो दिन बाद आसिफ और शुभांगी ने मजाक करने की सोची। हमारी रिहर्सल के बीच शुभांगी वाशरूम की ओर दौड़ीं, जैसे उन्हें कुछ परेशानी हो। सभी को चिंता हुई कि इन्हें क्या हुआ और ऐसा दो दिन तक चलता रहा। हर किसी को चिंता में देखकर मैंने आसिफ से पूछा कि क्या हुआ है और उन्होंने बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। मैं सोचने लगा कि सौम्या अभी मैटरनिटी ब्रेक से लौटी हैं और अब शुभांगी को जाना होगा। हर किसी को चिंतित देखकर शुभांगी जोर से हंसी और बताया कि यह मजाक था और वह प्रेग्नेंट नहीं हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
World Laughter Day Special Bhabhiji Ghar Par Hain Yogesh Aka Happu Singh Funny Moment on The Set of The Show
Gudiya Hamari Sabhi Pe Bhari - फोटो : Social Media

गुड़िया हमारी सभी पे भारी की गुड़िया यानि सारिका बहरोलिया एक मजेदार पल को याद कर रही हैं, जो शो के सेट पर उनके साथ हुआ। उन्होंने बताया, 'कुछ दिन पहले ही हमारे शो के 100 एपिसोड्स पूरे हुए और उस अवसर पर एक पार्टी रखी गई थी। मैंने अपने सीन पूरे किए और मेक-अप रूम की तरफ जा रही थी, लेकिन मेकअप रूम में एक लाल ब्लेज़र ने मेरा ध्यान खींचा।' 

विज्ञापन
World Laughter Day Special Bhabhiji Ghar Par Hain Yogesh Aka Happu Singh Funny Moment on The Set of The Show
Gudiya Hamari Sabhi Pe Bhari - फोटो : Social Media

आगे उन्होंने बताया, 'मुझे लगा कि आने वाले एपिसोड्स में कोई जादूगर या जोकर दिखाया जाने वाला है और मैंने वह पप्पू भैया और स्वीटी भाभी को भी दिखाया। सभी एक पल के लिये मुझे घूरने लगे और फिर मनमोहन जी (पप्पू भैया) ने बताया कि वह लाल ब्ले़जर मेरा ही है और मुझे उसे शाम की पार्टी में पहनना है। सभी हंसने लगे और आज भी सेट पर वह मजाक बड़ा लोकप्रिय है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed