फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' से चार साल पहले श्रीदेवी संग काम कर चुके थे अरुण गोविल, इस फिल्म में आए नजर

Sun, 03 May 2020 08:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 03 May 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
arun govil worked with sridevi in himmatwala before ramayan release
arun govil, sridevi - फोटो : social media

दूरदर्शन पर 'रामायण' के दोबारा प्रसारण ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ये दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल बन गया है। 33 साल बाद भी सीरियल की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। 'रामायण' के कलाकार ये देख बेहद खुश हैं। बीते दिन अरुण गोविल ने ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने #AskArun सेशन रखा।

arun govil worked with sridevi in himmatwala before ramayan release
अरुण गोविल - फोटो : Social Media

अरुण गोविल के एक फैन ने श्रीदेवी के साथ की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ फैन ने लिखा- 'सर इस फिल्म के बारे में बताइए जिसमें आप श्रीदेवी जी के साथ हैं।' तस्वीर देख ऐसा लग रहा है श्रीदेवी और अरुण गोविल बातें कर रहे हैं।

arun govil worked with sridevi in himmatwala before ramayan release
arun govil - फोटो : social media

अरुण गोविल ने जवाब देते हुए बताया कि ये तस्वीर फिल्म 'हिम्मतवाला' की है। इसमें उन्होंने एक ऐसे युवक का किरदार निभाया था जो मूक-बधिर होता है। बता दें कि 'रामायण' से चार पहले साल 1983 में 'हिम्मतवाला' आई थी। फिल्म में जीतेंद्र और श्रीदेवी की मुख्य भूमिका थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
arun govil worked with sridevi in himmatwala before ramayan release
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य - फोटो : DDIndiaLive

इससे पहले दूरदर्शन ने एक ट्वीट कर बताया कि 'रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनियाभर में सबसे अधिक देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया है।'

विज्ञापन
arun govil worked with sridevi in himmatwala before ramayan release
Ramayan - फोटो : twitter

लोग 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे पौराणिक धारावाहिकों को काफी पसंद कर रहे हैं। रोजाना सोशल मीडिया पर इसके एपिसोड और दृश्यों की चर्चा होती है। 'रामायण' के दोबारा प्रसारण से धारावाहिक के मुख्य किरदार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और अरविंद त्रिवेदी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वे लोगों से मिलने वाले प्यार और प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं।

आग में कूदकर सुनील दत्त ने बचाई थी नरगिस की जान, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed