{"_id":"5ead18a070c5b105377723ad","slug":"uttar-ramayan-luv-kush-song-describing-the-story-of-ramayan-is-making-fans-emotional","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'उत्तर रामायण' में लव-कुश के श्रीराम कथा सुनाते ही भावुक हुए फैंस, बोले- निष्कलंक सीता पर प्रजा ने...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'उत्तर रामायण' में लव-कुश के श्रीराम कथा सुनाते ही भावुक हुए फैंस, बोले- निष्कलंक सीता पर प्रजा ने...
दूरदर्शन पर उत्तर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। अब तक आपने देखा, लव और कुश अयोध्या की पूरी सेना को पराजित कर देते हैं। जिसके बाद स्वयं श्रीराम को युद्ध के लिए आना पड़ता है। हालांकि वाल्मीकि ऋषि के आने के बाद युद्ध नहीं होता। लव कुश श्रीराम से माता सीता को त्याग करने की वजह पूछते हैं जिसपर श्रीराम कहते हैं राजधर्म की वजह से उन्हें इतना कठोर कदम उठाना पड़ा।
हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की,
ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की...
इसके बाद लव कुश अयोध्या आकर पूरी प्रजा के सामने राम कथा सुनाते हैं। श्रीराम के सामने ही रामकथा सुनाने वाले लव कुश को देख फैंस भावुक हो गए। भगवान राम का अपने बेटों से मिलन देख सभी की आंखें नम हो गईं। एक अन्य ने लिखा- सीता मां के आंख के तारे लवकुश हैं पितु नाम हमारे। धन्य हैं प्रभु श्री राम, आपकी लीला अपरंपार है। आपने लव कुश के माध्यम से सम्पूर्ण जगत को यह विदित करा दिया कि राज दरबार में कला और कलाकार को कितना सम्मान प्राप्त था, परन्तु इस कलियुग में तो...?
3 of 5
लव-कुश
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये एपिसोड देखने के बाद मेरे रोंगटे खड़े हो गए। एक अन्य ने लिखा- रघुवर जैसा और न कोई, सीता की समता नहीं होई, जो करे पराजित कांटी कोटि रति-काम की। हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की यह रामायण है पुण्य कथा सिया-राम की। आज प्रसारित हुए एपिसोड में लव कुश बेहद खूबसूरती से बता रहे हैं कि माता सीता के साथ कितना अन्याय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ramayan Luv Kush
- फोटो : file photo
उत्तर रामायण में लव की भूमिका मयूरेश क्षत्रमादे और कुश का किरदार स्वप्निल जोशी ने निभाया था। सोशल मीडिया पर इस समय उत्तर रामायण ट्रेंड कर रहा है। लोग लव-कुश के मुंह से ये रामकथा सुन भावुक हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लव-कुश के रामायण के हर गाने की लाइन दिल छू रही है। मैं इस गाने को सुनकर खुद को रोने से नहीं रोक पाई।
विज्ञापन
5 of 5
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य
- फोटो : DDIndiaLive
बता दें रामायण ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। राष्ट्रीय चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार, 'रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन धारावाहिक बन गया है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।