फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामानंद सागर की 'रामायण' ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक दिन में इतने लोगों ने देखा धारावाहिक

Fri, 01 May 2020 10:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 01 May 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Ramayan Becomes Worlds Most Watched Entertainment Show After Rerun During Lockdown
Ramayan - फोटो : Instagram

देशभर में लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन ने रामानंद सागर द्वारा निर्मित 'रामायण' का एक बार फिर से प्रसारण किया। रामायण के पुनः प्रसारण को भी लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बात का पता रामायण की टीआरपी से ही चल जाता है। रामायण के एक बार फिर से हुए प्रसारण ने दूरदर्शन को दोबारा मुकाबले में खड़ा कर दिया है। अब हाल ही में रामायण ने एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।



Ramayan Becomes Worlds Most Watched Entertainment Show After Rerun During Lockdown
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

रामानंद सागर की रामायण का जब से पुनः प्रसारण हुआ है तभी से लोगों के बीच इसका क्रेज देखा जा रहा है। कभी लोग इसके किरदारों के बारे में जानने को बेताब रहते हैं तो कभी रामायम के किसी सीन या डायलॉग को देखकर भावुक हो जाते हैं। 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान रामायण का प्रसारण किया गया. लेकिन जब लॉकडाउन की अवधि बढ़ गई तब मेकर्स ने 'उत्तर रामायण' के प्रसारण का फैसला किया। अब रामाय देशभर ही नहीं दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धरावाहित बन गया है।

Ramayan Becomes Worlds Most Watched Entertainment Show After Rerun During Lockdown
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य - फोटो : DDIndiaLive

इस बात की जानकारी खुद डीडी नेशनल द्वारा दी गई है। डीडी नेशनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर बताया है कि रामायण ने दुनियाभर में देखे जाने वाले धारावाहिक के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। डीडी नेशनल के इस ट्वीट में लिखा गया है, 'रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Becomes Worlds Most Watched Entertainment Show After Rerun During Lockdown
Ramayan - फोटो : twitter

रामायण के पुनः प्रसारण ने एक बार फिर से इसके किरदारों को लाइम लाइट में ला दिया है। लोग इसके किरदारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा सर्च कर रहे हैं। तो वहीं सो के सभी कलाकार भी फैन्स की मांग पर शो से जुड़े किस्से और थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहते हैं। इस धारावाहिक में राम का किरदार अभिनेता अरुण होविल ने निभाया था। तो वहीं माता सीता के किरदार में अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के करिदार में सुनिल लहरी नजर आए थे।

विज्ञापन
Ramayan Becomes Worlds Most Watched Entertainment Show After Rerun During Lockdown
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लोग इन दिनों घर के अंदर ही हैं। तो वहीं 17 मार्च से किसी भी टेलीविजन शो की शूटिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में लोगों की मांग पर रामायण का पुनः प्रसारण किया गया। रामायण ही नहीं बल्कि दूरदर्शन पर 90 के दशक के कई और सीरियल्स जैसे शक्तिमान, महाभारत, देख भाई देख आदि का भी प्रसारण दोबारा शुरू कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed