राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) की शादी में बस तीन ही दिन बाकी हैं। ऐसे में दोनों की हर छोटी बड़ी हरकत सोशल मीडिया पर एकदम से वायरल हो जाती है। राहुल और दिशा 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और यह कपल अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए खास तैयारी कर रहा है। जैसे जैसे शादी नजदीक आ रही है, दोनों के परिवारों की भी तैयारियां करते हुए कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं। जोरो शोरों से दोनों की शादी की तैयारियां चल रही है। इसी बीच राहुल और दिशा कई रोमांटिक पलों को भी साझा करते हुए नजर आए। बीते दिनों ही दोनों हैंड इम्प्रेशन कास्ट करवाए थे जिसकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। अब एक बार फिर दोनों चर्चा में आ गए हैं।
द दिशुल वेडिंग: राहुल वैद्य की 'दुल्हनिया' दोस्तों संग बैचलर पार्टी करती आईं नजर, तस्वीरें वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दिशा ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और ब्लू कलर के ट्राउजर में काफी कूल लग रही हैं और उनके पीछे दीवार पर लिखा है, ‘Bride to be’ यानी (होने वाली दुल्हन)। दिशा के चेहरे पर साफ दिख रहा है कि वह अपनी शादी को लेकर कितना उत्साहित हैं।
दिशा अपनी गर्ल गैंग के साथ सेल्फी लेती नजर आईं और उनके लिए कैप्शन में लिखा, 'मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, सहेलियों।' वहीं दिशा की तस्वीरों पर उनके होने वाले पति यानी राहुल वैद्य ने भी कमेंट किया है और उन्हें खास महसूस करवाया है। राहुल ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेरी दुल्हनिया’। फैंस को दिशा की ये तस्वीरें और उनपर राहुल की प्रतिक्रिया काफी पसंद आ रही है।
View this post on Instagram
वहीं शादी की तैयारियों को लेकर दिशा का कहना था कि 'एक आदर्श शादी समारोह के लिए मेरा यही मानना है कि यह बेहद निजी मामला है। विवाह दो लोगों और उनके संबंधित परिवारों का एक मिलन है, जिसमें उनके प्रियजनों की मौजूदगी होती है। मैंने हमेशा एक साधारण शादी समारोह की ही इच्छा की है। मुझे खुशी है कि हम ठीक इसी तरह से आगे बढ़ रहे हैं।'
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल होंगे। हाल ही राहुल ने बताया था कि कोरोना के कारण अन्य लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है। उनकी संगीत सेरिमनी में अली गोनी, तोशी सबरी, मीका सिंह और विंदू दारा सिंह जैसे सिलेब्रिटीज परफॉर्म करेंगे।