छोटे पर्दे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन शुरुआत से ही चर्चाओं में है। इस शो के एक कंटेस्टेंट ने हाल ही में कुछ दिन पहले खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके पीछे वजह की उनका मैरिज प्रपोजल। ये कंटेस्टेंट हैं सिंगर राहुल वैद्य जिन्होंने कुछ एपिसोड पहले अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था। वहीं अब राहुल के प्रपोजल का दिशा ने भी जवाब दिया है।
दिशा परमार ने दिया राहुल के प्रपोजल का जवाब, ट्वीट कर कही ऐसी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल राहुल वैद्य ने नेशनल टेलीविजन पर गर्लफ्रेंड दिशा परमार से प्यार का इजहार किया और बताया कि वह पिछले दो सालों से एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। इसके बाद दिशा के जन्मदिन के मौके पर राहुल ने बिग बॉस हाउस के अंदर से दिशा को सभी के सामने शादी के लिए प्रपोज किया। जिसके बाद वीकेंड का वार में इसे लेकर सलमान ने राहुल की टांग खिंचाई भी की थी।
वहीं अब दिशा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिशा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में दिशा ने लिखा, 'मैंने अपना जवाब भेज दिया है'। इससे पहले दिशा ने हंसने वाली स्माइली के साथ लिखा था, 'हे भगवान'।
मैंने अपना जवाब भेज दिया है .. Heyyy Bhagwaaan!! 🤣🤣🙈🙈🙈
हालांकि दिशा ने इन ट्वीट्स में किसी का नाम नहीं लिखा। लेकिन इन्हें देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये राहुल के लिए ही किए गए हैं। वहीं दिशा के इन ट्वीट्स पर कई फैंस भी रिप्लाय कर रहे हैं। वहीं उनके को-स्टार नकुल मेहता ने भी उनसे इन ट्वीट्स की वजह पूछी।
What's with these cryptic tweets these days?
बात करें राहुल और दिशा के बारे में तो दोनों एक दूसरे को पिछले करीब दो सालों से जानते हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं साल 2019 में दिशा राहुल के एक एलबम 'याद तेरी' में भी नजर आ चुकी हैं।
पढ़ें: मिस इंडिया रह चुकी हैं ये अभिनेत्री, फिल्मों में फ्लॉप होते ही बिजनेसमैन से कर ली थी शादी