फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disha Parmar: होली के रंगों का डर ऐसा कि जोर से चीख पड़ीं अभिनेत्री, भागते हुए वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 17 Mar 2022 11:32 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 17 Mar 2022 11:32 AM IST
विज्ञापन
Disha Parmar got scared from the people playing holi as she is posing for paparazzi
दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ की प्रिया यानी दिशा परमार को फैंस काफी पसंद करते हैं। होली में हर जगह रंगों की बौछार होती है, कहीं से भी कोई भी रंग लगा सकता है। ऐसे में दिशा परमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह रंगों से बचकर भागती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Disha Parmar got scared from the people playing holi as she is posing for paparazzi
दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, दिशा परमार पैपराजी को पोज दे रही थीं। इसी बीच उनके पीछे कुछ लोग होली खेल रहे थे और उसमें से एक लड़की रंग लगाने पर चीखती है। ऐसे में दिशा को लगता है कि उन पर किसी ने रंग डाला है तो वह भी जोर से चीखती हैं। पैरराजी उन्हें कहते भी हैं कि उन पर कोई रंग नहीं डालेगा लेकिन वह ये कहती हुई वहां से अपनी गाड़ी की ओर भाग जाती हैं कि निकल लो इससे पहले कोई कलर लगाए।

Disha Parmar got scared from the people playing holi as she is posing for paparazzi
दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी गाड़ी के पास पहुंचकर दिशा ने पैपराजी को पोज देने के साथ ही सुरक्षित होली खेलने की नसीहत भी दी। दिशा ने कहा कि सभी को हैप्पी होली, सुरक्षित रहें, अपने घर पर होली खेलें, ज्यादा बाहर न निकलें। दिशा परमार के इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है और उनके फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Parmar got scared from the people playing holi as she is posing for paparazzi
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा परमार की शादी के बाद ये पहली होली है। उन्हें बिग बॉस सीजन 14 में राहुल वैद्य ने नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों ने जुलाई 2021 में शादी की थी। राहुल और दिशा अक्सर साथ देखे जाते हैं। वहीं, एक बार ओवरसाइज टीशर्ट पहनने पर दिशा के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी आईं, जिस पर दिशा ने कहा था कि वह अब कभी ओवरसाइज टीशर्ट नहीं पहनेंगी।

विज्ञापन
Disha Parmar got scared from the people playing holi as she is posing for paparazzi
दिशा परमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अभी ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ शो में काम कर रही हैं। इस शो में उनकी जोड़ी नकुल मेहता के साथ है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘प्यार का दर्द है’ में भी साथ नजर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed