{"_id":"5abc7fcf4f1c1beb298b475f","slug":"disha-vakani-akka-dayaben-to-return-in-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-with-new-track","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तारक मेहता...' से 5 महीने भी दूर न रह पाईं दयाबेन, वापसी के लिए शो में किया गया बड़ा बदलाव","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'तारक मेहता...' से 5 महीने भी दूर न रह पाईं दयाबेन, वापसी के लिए शो में किया गया बड़ा बदलाव
Thu, 29 Mar 2018 05:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते कुछ दिनों से दयाबेन की सीरियल में वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। कभी कहा जा रहा था कि वह शो में वापसी करने वाली है तो कभी इन बातों को सिर्फ अफवाह बताया जा रहा था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही है दयाबेन इस सीरियल में वापसी करने को एकदम तैयार है। यहां तक कि शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
2 of 5
Disha Vakani
इस बात की जानकारी एक वेब पोर्टल ने दी है। दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी मैटरनिटी लीव पर थीं। ऐसे में शो में उनकी वापसी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब कहा जा रहा है कि मेकर्स शो में नया ट्रैक लाने वाले हैं। जिसमें दयाबेन और जेठालाल पुरानी यादों को ताजा करेंगे। यह लम्हें बचपन से जुड़े होंगे।
3 of 5
Disha Vakani
जानकारी के मुताबिक दिशा पर फिल्माए जाने वाले सीक्वेंस का शूट पूरा हो चुका है। कुछ दिन पहले दयाबेन की वापसी को लेकर मेकर्स का बयान सामने आया था। Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक असित मोदी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था - 'दिशा की बेटी अभी काफी छोटी है उसे अपनी मां की जरूरत है। अब तक न ही हमने उन्हें शो में वापस आने के बारे में कहा है। न ही उनकी तरफ से शो को छोड़ने के बारे में कुछ कहा गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Disha Vakani
'तारक मेहता के उल्टा चश्मा' शो में दिशा दयाबेन का किरदार निभा रही थीं। इस सीरियल में दयाबेन जेठालाल की पत्नी बनी हैं। दिशा ने साल 2015 में मुंबई के चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी की थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि वह शादी के बाद निजी जिंदगी में काफी बिजी है और बच्चे को समय देना चाहती हैं। जिस वजह से शो में वापसी करना मुश्किल है।
विज्ञापन
5 of 5
Disha Vakani
बीते साल सितंबर में उन्होंने आखिरी बार शूट किया था। फिलहाल दयाबेन की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो काफी सालों से लोगों के एंटरटेन कर रहा है। यह शो 2008 से चल रहा है। इसमें दिलीप जोशी और दिशा वकानी मुख्य किरदार में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।