फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anupamaa: अनुपमा के प्रीक्वल में तड़का लगाने आएगी वनराज की एक्स-गर्लफ्रेंड, उड़ जाएंगे काव्या होश

Sun, 03 Apr 2022 11:25 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 03 Apr 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
disney plus hotstar: puja banerjee to play vanraj ex girlfriend ritika in anupamaa prequel namaste america
सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, पूजा बनर्जी - फोटो : social media

स्टार प्लस के इतिहास में सबसे सफल सीरियल की तरह उभरे 'अनुपमा' ने अपनी एंट्री के साथ ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। सीरियल के लिए लोगों की दीवानगी देख इसके निर्देशक राजन शाही ने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अनुपमा का प्रीक्वल लाने का फैसला किया है। जल्द हॉटस्टार पर रिलीज किए जाने वाले इस प्रीक्वल का नाम 'नमस्ते अमेरिका' रखा गया है और जबसे इसके बनने की खबर दर्शकों के बीच आई है तभी से फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस प्रीक्वल में रोज नए-नए किरदारों की एंट्री हो रही है, सरिता जोशी के बाद अब शो में टीवी की एक और मशहूर अभिनेत्री की एंट्री होने जा रही है।   

disney plus hotstar: puja banerjee to play vanraj ex girlfriend ritika in anupamaa prequel namaste america
Puja Banerjee

प्रीक्वल में इनकी होगी एंट्री 
'अनुपमा- नमस्ते अमेरिका' को रिलीज करने की तैयारी जोरो पर चल रही है। इस प्रीक्वल में अनुपमा की शादी के 10 बाद का सफर दिखाया जाएगा। उसके और वनराज के जीवन में आई खटास के कारण का खुलासा करते हुए यह शो उनकी जिंदगी के छिपे कई राजों से पर्दा उठाएगा। अब खबर आ रही है कि 'देवो के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री पूजा बनर्जी जल्द ही इस शो का हिस्सा होंगी। अभिनेत्री ने खुद इस बात का खुलासा किया है। वह इसमें वनराज शाह की पूर्व गर्लफ्रेंड ऋतिका के रूप में दिखाई देंगी। 

disney plus hotstar: puja banerjee to play vanraj ex girlfriend ritika in anupamaa prequel namaste america
पूजा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

सुधांशु के साथ दोस्ती पुरानी 
अपने इस शो का हिस्सा बनने की वजह का खुलासा करते हुए पूजा ने बताया कि " मेरा और सुधांशु का रिश्ता बहुत अच्छा है। हम दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। मुझे, जब इस शो के बारे में पता चला तो मैंने सुधांशु के साथ काम करने के लिए तुरंत हां कर दी थी।" पूजा ने इस बात की एक्साइटमेंट दिखाते हुए अपनी और सुधांशु पांडे की एक तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की, जिसमें ये दोनों स्टार्स कैमरे को पोज देते नजर आ रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Puja Banerjee (@banerjeepuja)

विज्ञापन
विज्ञापन
disney plus hotstar: puja banerjee to play vanraj ex girlfriend ritika in anupamaa prequel namaste america
पूजा बनर्जी - फोटो : social media

कौन होगी ऋतिका?
पूजा ने अपने किरदार के बारे में भी खुलासा किया और बताया, "इस हिट शो के प्रीक्वल में मैं ऋतिका का किरदार निभाउंगी। ऋतिका कॉलेज के दिनों में वनराज की गर्लफ्रेंड थी, जो बेहद बोल्ड और खूबसूरत हुआ करती थी। यह किरदार मेरी पर्सनैलिटी के साथ भी फिट बैठता है, इसके साथ ही अनुपमा जैसे पॉपुलर शो के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत खास रहा। मैं उम्मीद कर रही हूं, जितना इस किरदार को निभाने में मुझे मजा आया उतना ही दर्शकों को इसे देखने में भी आएगा।"

विज्ञापन
disney plus hotstar: puja banerjee to play vanraj ex girlfriend ritika in anupamaa prequel namaste america
अनुपमा शो - फोटो : सोशल मीडिया

ये होगी स्टार कास्ट
अनुपमा के इस प्रीक्वल में रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के साथ ही अल्पना बूच, अर्विंद वैद्य, पारस कलनावत, आशीष मेहरोत्रा, सरीता जोशी और एकता सरैया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed