{"_id":"5ab9ec4d4f1c1ba4238b7937","slug":"divya-agarwal-danced-in-mtv-box-cricket-league","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी लियोन पर फिल्माए गीत पर जब नाची प्रियांक की EX गर्लफ्रेंड, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सनी लियोन पर फिल्माए गीत पर जब नाची प्रियांक की EX गर्लफ्रेंड, वीडियो हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सीजन 11 में प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड के तौर पर नजर आईं टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में दिव्या को एकता कपूर के एमटीवी बॉक्स क्रिकेट लीग (बीसीएल) में डांस करते हुए देखा गया है।
'एमटीवी स्प्लिट्सविला-10' में नजर आ चुकीं दिव्या वीडियो में सनी लियोन के 'लैला' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। दिव्या को नाचता देख उनके बाकी दोस्त यानी अन्य टीवी स्टार भी नाचने लगे।
दिव्या के इस डांसिंग वीडियो को एमटीवी बॉक्स क्रिकेट लीग के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दिव्या के फैंस उनके इस डांस को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
A post shared by Box Cricket League (@boxcricketleague) on
विज्ञापन
विज्ञापन
पता हो कि बिग बॉस के घर में प्रियांक शर्मा ने इस बात का खुलासा किया था कि दिव्या उनकी गर्लफ्रेंड है। इतना ही नहीं दिव्या ने ऑनस्क्रीन बिग बॉस के घर में प्रियांक से ब्रेकअप भी कर लिया था। इसके बाद प्रियांक शर्मा और दिव्या अग्रवाल के रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं थीं।