फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धुंधली यादों में कहीं खो गए दूरदर्शन के ये पांच सुपरहीरो शोज, बच्चे ही नहीं बड़े भी थे इनके दीवाने

Thu, 11 Jun 2020 06:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 11 Jun 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
doordarshan superhero shows in 90 and 20 Junior G aryaman shaktiman shaka laka boom boom captain vyom
सुपरहीरो - फोटो : Social Media

90 के दशक में दूरदर्शन ने बच्चों के मनोरंजन के बारे में सोचना शुरू किया। उन दिनों दूरदर्शन मनोरंजन के साथ सूचना का माध्यम हुआ करता था। लेकिन तब बच्चों के लिए कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं आता था कि जिसे वो बहुत चाव से देख पाएं। 13 सितंबर साल 1997 को दूरदर्शन ने शक्तिमान के साथ पहला प्रयोग किया और ये इतना सफल रहा कि उसके बाद दूरदर्शन पर सुपरहीरो वाले कार्यक्रमों की लाइन लग गई। आज आपको दूरदर्शन के उन सुपरहीरो से मिलवाएंगे जिनकी यादें अब धुंधली हो चुकी हैं।

doordarshan superhero shows in 90 and 20 Junior G aryaman shaktiman shaka laka boom boom captain vyom
शक्तिमान - फोटो : Social Media

शक्तिमान
शक्तिमान से पहले कम ही लोगों को सुपरहीरोज के बारे में जानकारी थी। लेकिन मुकेश खन्ना के इस कार्यक्रम ने बच्चों को उस दुनिया से मिलवाया जिनकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। गोल-गोल घूमकर हवा में उड़ जाना, हाथों से शक्तियां निकालना, दुनिया की बुराईयों से लड़ना, ये सब एक ऐसी कल्पना थी जिसे मुकेश खन्ना ने बच्चों के सामने हकीकत बनाकर पेश किया। इस कार्यक्रम की सफलता ने बता दिया कि भारत में सुपरहीरोज का भविष्य उज्ज्वल है।

doordarshan superhero shows in 90 and 20 Junior G aryaman shaktiman shaka laka boom boom captain vyom
कैप्टन व्योम - फोटो : Social Media

कैप्टन व्योम
शक्तिमान के कुछ ही महीनों बाद दूरदर्शन पर एक और नया प्रयोग कैप्टन व्योम के रूप में किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यन से विज्ञान के साथ बच्चों ने एलियन के बारे में भी जाना। इस शो में एक ऐसा सुपर हीरो दिखाया गया जो पूरी पृथ्वी की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैप्टन व्योम की भूमिका में मिलिंद सोमन ने लोगों का ऐसा दिल जीता कि वो घर-घर पहचाने जाने लगे। खासकर युवाओं की बीच इस कार्यक्रम की बहुत लोकप्रियता थी। करीब एक साल तक चले इस कार्यक्रम को लोगों का बहुत प्यार मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
doordarshan superhero shows in 90 and 20 Junior G aryaman shaktiman shaka laka boom boom captain vyom
जूनियर जी

जूनियर जी
एक गौरव नाम का अनाथ बच्चा, जो अपने रिश्तेदारों के पास रहता है। एक दिन आसमान से एक उल्का पिंड का टुकड़ा गिरता है जिसे पाकर वो एक सुपरमैन बन जाता है। शक्तिमान और कैप्टन व्योम जैसे सुपरहीरोज को देखने के बाद अब लोगों की मुलाकात एक ऐसे सुपरहीरो से हुई जो बिलकुल हम उम्र था। दुनिया को हर मुश्किल से बचाने वाले जूनियर जी ने खासकर छोटे बच्चों पर अपनी छाप छोड़ी। हालांकि जूनियर जी को वैसी सफलता नहीं मिली जैसी शक्तिमान और कैप्टन व्योम को मिली थी। 

विज्ञापन
doordarshan superhero shows in 90 and 20 Junior G aryaman shaktiman shaka laka boom boom captain vyom
आर्यमान - फोटो : Social Media

आर्यमान
शक्तिमान की सफलता को देख मुकेश खन्ना ने एक और सुपरहीरो कार्यक्रम की शुरुआत कर दी। इसका नाम था आर्यमान। इतिहास और वर्तमान के लेकर बने इस कार्यक्रम ने लोगों के मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ा। इस कार्यक्रम के जरिए लोगों ने एक ऐसे योद्धा को देखा जो पृथ्वी को बचाने की मुहिम पर डटता है। खासकर उसकी चमचमाती लाइट वाली तलवार ने बच्चों को खूब जोड़कर रखा। दूरदर्शन पर सफल होने के बाद इसका प्रसारण अंतर्राष्ट्रीय चैनल जेटिक्स पर भी किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed