फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंपटीशन में लगातार पिछड़ रहे कलर्स को याद आए अपने पुराने शोज, इस नए शो में सबक दोहराने की तैयारी

Tue, 10 Nov 2020 06:27 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 10 Nov 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor new show maulakki will on air on colors tv starrer Priyal Mahajan and Amar Upadhyay
मोलक्की - फोटो : instagram: colorstv

किसी समय अपने धारावाहिकों की वजह से नंबर वन रहने वाला चैनल कलर्स पिछले कुछ समय से कंपटीशन से बाहर चल रहा है। कलर्स की गिनती टीआरपी में भी कम ही होती है। चैनल एक बार फिर से एक धारावाहिक 'मोलक्की' लेकर आ रहा है जो समाज में फैली कुछ कुप्रथाओं पर चोट करेगा। इस धारावाहिक की लॉन्चिंग के अवसर पर चैनल के अफसरों को भी अपने पुराने शोज खूब याद आए।

Ekta Kapoor new show maulakki will on air on colors tv starrer Priyal Mahajan and Amar Upadhyay
मोलक्की - फोटो : instagram: colorstv

कलर्स चैनल अतीत में रूढियों को तोड़ने वाले शोज बनाने के लिए जाना जाता रहा है। इस चैनल ने 'बालिका वधू', 'इश्क का रंग सफेद', 'उड़ान', 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की', 'बैरिस्टर बाबू' जैसे कई चुनौतीपूर्ण धारावाहिक बनाए हैं। इन सभी धारावाहिकों ने उन मुद्दों पर बातचीत शुरू की, जिनपर लोग बात करने से कतराते थे। अब कलर्स चैनल एक और धारावाहिक 'मोलक्की' लेकर आ रहा है जो पैसे से दुल्हन खरीदने की प्रथा को उजागर करेगा। यह कहानी एक युवा लड़की पूर्वी की है जिसके माता-पिता पैसे के लालच में लड़की की उम्र से दोगुने बड़े गांव के सरपंच से उसकी शादी करा देते हैं। यह शो इस संवेदनशील मुद्दे के साथ पूर्वी के संघर्ष को दिखाता है।

Ekta Kapoor new show maulakki will on air on colors tv starrer Priyal Mahajan and Amar Upadhyay
एकता कपूर - फोटो : instagram/ektarkapoor

इस धारावाहिक का निर्माण एकता कपूर कर रही हैं। टीवी पर इस शो का प्रसारण 16 नवंबर से होने वाला है। एकता कपूर ने कहा, 'मोलक्की की कहानी उत्तर भारत की एक प्रथा पर आधारित है जिसमें पैसे देकर लड़कियों को खरीदा और बेचा जाता है। यह प्रथा खासकर हरियाणा में चलती है। मुझे लगता है कि पैसे के लिए इस तरह किसी लड़की को खरीदना या बेचा जाना बहुत गलत बात है। इस प्रथा पर हम यह शो लेकर आ रहे हैं। हो सकता है कि इसे देखने के बाद पूर्वी कहानी से कुछ लोग प्रेरित हों और इस प्रथा के खिलाफ आवाज उठाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor new show maulakki will on air on colors tv starrer Priyal Mahajan and Amar Upadhyay
प्रियल महाजन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक 'मोलक्की' में पूर्वी की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है अभिनेत्री प्रियल महाजन को। इस किरदार को मिलने के बाद अपनी प्रतिक्रिया के बारे में प्रियल बताती हैं, 'मुझे दुल्हन खरीदने और बेचने की प्रथा के बारे में थोड़ा बहुत पता था। मुझे बस अंदाजा था कि हरियाणा और राजस्थान जैसे कुछ राज्य हैं जिनमें यह प्रथा चलती है। लेकिन, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। जब मुझे इस धारावाहिक में पूर्वी का किरदार बताया गया और इसकी पूरी कहानी बताई गई, तब मुझे इस पूरी प्रथा की जानकारी हुई। मुझे सुनने में बहुत अच्छा लगा इसलिए मैंने सोचा कि करने में तो और भी ज्यादा मजा आएगा। यह पूरी कहानी पूर्वी की भावनाओं को ही व्यक्त करेगी।'

विज्ञापन
Ekta Kapoor new show maulakki will on air on colors tv starrer Priyal Mahajan and Amar Upadhyay
अमर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कहानी में गांव का सरपंच ठाकुर विरेंद्र प्रताप सिंह भी है जो दुल्हन की खरीद-फरोख्त का अनजाने में शिकार हो जाता है। इस किरदार को निभा रहे हैं टीवी के लोकप्रिय अभिनेता अमर उपाध्याय। अमर एकता कपूर के निर्माण में इससे पहले 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कलश', 'कुसुम' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। एकता के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए अमर कहते हैं, 'एकता को कला की समझ है। उनके साथ काम करने से एक कलाकार निश्चिंत रहता है क्योंकि एकता अपनी कहानी और कलाकार के किरदार, सब का अच्छे से ख्याल रखती हैं। उनके साथ काम करने वाले को ज्यादा सोचना नहीं पड़ता।'

पढ़ें: अर्नब गोस्वामी के समर्थन में आईं सोना मोहापात्रा, संपादक की गिरफ्तारी पर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed