फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल बाद पूरा होगा 'नागिन' का बदला, एकता कपूर की प्लानिंग LEAK

Thu, 25 Apr 2019 06:06 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 25 Apr 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor serial Naagin 3 will take 20 years leap
Naagin 3 - फोटो : twitter

टीवी सीरियल 'नागिन 3' (Naagin 3) को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट आ रहा है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि नागिन में सीजन एक और दो के लीड एक्टर्स नजर आने वाले हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि नागिन के फिनाले एपिसोड से पहले की पूरी प्लानिंग कर ली गई है।

Ekta Kapoor serial Naagin 3 will take 20 years leap
Naagin 3 - फोटो : twitter

'नागिन 3' टीआरपी में लगातार सीरियल्स को टक्कर दे रहा था। हालांकि अब यह शो जल्द ही ऑफएयर होने वाला है। खबरों की मानें तो आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि तापसी बेला और माहिर को जान से मार देगी। इसके बाद कहानी में 24 साल का लीप दिखाया जाएगा।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीप के बाद बेला और माहिर का पुनर्जन्म होगा। 

Ekta Kapoor serial Naagin 3 will take 20 years leap
Naagin 3 - फोटो : twitter

दोबारा जन्म लेने के बाद नागरानी बेला तापसी का खात्मा करेगी। नागरानी बेला का साथ देने के लिए मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी, करणवीर बोहरा उसका साथ देंगे। कुछ दिन पहले ही अर्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- 'शायद यह मुमकिन है कि फिनाले में आपको मेरी, मौनी और करणवीर की धमाकेदार एंट्री देखने को मिले। फिलहाल हम लोग अपनी डेट्स पर काम कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor serial Naagin 3 will take 20 years leap
Naagin 3 - फोटो : twitter

हाल ही में आए नए प्रोमो से मौनी रॉय की नागिन 3 में वापसी की खबरें आने लगी थी। इसके बाद एकता कपूर ने वीडियो शेयर करके हिंट दिया था। खबरों की मानें तो सीरियल का फिनाले एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। 'नागिन 3' सीरियल पिछले हफ्ते टीआरपी में नंबर 3 पर था। ऐसे में में एकता कपूर का यह मास्टर स्ट्रोल टीआरपी में सभी सीरियल्स को मात दे सकता है।

विज्ञापन
Ekta Kapoor serial Naagin 3 will take 20 years leap
Naagin 3 - फोटो : twitter

'नागिन 3' में इस वक्त अंधका यानी की तापसी के इर्द गिर्द कहानी घूम रही है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अंधका इतनी ताकतवर है कि उसे हराना नागरानी बेला के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सीरियल में शिवन्या की एंट्री हो सकती है। जो अंधका को हराने में उसकी मदद करें। साथ ही बुराई का अंत कर अच्छाई को बरकरार रखे। जानकारी के मुताबिक नागिन 3 को एकता कपूर का सीरियल 'कवच 2' रिप्लेस करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed