फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यादें: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को हुए 21 साल, स्मृति ईरानी को ये वादा तोड़ने का है मलाल

Sun, 04 Jul 2021 01:37 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 04 Jul 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Completed 21 years Smriti Irani shares video
स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram

स्मृति ईरानी ने एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू  थी' से घर-घर में लोकप्रियता हासिल की थी। तुलसी वीरानी के रूप में आठ सालों तक उन्होंने लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। इस शो में उनके साथ मिस्टर बजाज के रूप में रोनित रॉय नजर आए। हालांकि अब तुलसी वीरानी उर्फ स्मृति ईरानी परदे से दूर है और राजनीति में हैं, लेकिन स्मृति अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी यादें ताजा करती रहती हैं। हाल ही में इस शो ने अपने 21 साल पूरे किए हैं, जिसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।



स्मृति ईरानी को शो ने दिलाई पहचान

स्मृति ईरानी का ये वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि आज भले ही स्मृति ईरानी बड़ी राजनेता बन गईं हों, लेकिन आज भी तुलसी की पहचान उनसे अलग नहीं हुईं। इस क्लिप में स्मृति ईरानी ने अपने शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के कई छोटे बड़े पलों को साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने बिहाइंड द सीन की क्लिप भी साझा की। इस वीडियो में बताया गया था कि वो छोटे परदे पर वापसी करेंगी। लेकिन स्मृति ईरानी को इस शो के बाद आज भी अपना एक वादा तोड़ने का मलाल होता है। 

Ekta Kapoor show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Completed 21 years Smriti Irani shares video
स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram

स्मृति को अपना वादा तोड़ने का है मलाल

स्मृति ईरानी को इस सीरियल में काम करने की तो बहुत खुशी है, लेकिन इसके साथ ही उन्हें एक मलाल भी है। इस बारे में खुद स्मृति ने अपने वीडियो कैप्शन के जरिए खुलासा किया है। स्मृति ने इस वीडियों के साथ एक कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमने आप सबसे एक वादा किया था फिर मिलेंगे, लेकिन इस वादे को हम पूरा नहीं कर पाए। 21 साल पहले शुरू हुए इस सफर ने कई लोगों की जिंदगी बदली। कुछ लोगों की जिंदगी में ये खुशियां लेकर आया तो कुछ लोगों को नाराज भी किया। लेकिन शो का प्रभाव हर उस व्यक्ति पर पड़ा, जिन्होंने इस शो के लिए काम किया और जिन्होंने इस शो को  देखा। इन यादों के लिए सबका धन्यवाद।'

Ekta Kapoor show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Completed 21 years Smriti Irani shares video
स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram

एकता कपूर ने कहा शो ने बदली जिंदगी

एकता कपूर ने बहुत ही कम उम्र में बतौर निर्माता काम करना शुरू कर दिया था। 3 जुलाई को शो के 21 साल पूरे होने की खुशी में एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की। उनके इस वीडियो में साक्षी तंवर और स्मृति ईरानी सहित कई कलाकार शो का जश्न मना रहे हैं। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए एकता कपूर ने लिखा, 'कई साल पहले इस दिन ने मेरी जिंदगी बदल दी थी। उन्होंने आगे कहा, 'ये सिर्फ शो नहीं है, बल्कि एक इतिहास है।' इसके साथ ही एकता ने सबका धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Completed 21 years Smriti Irani shares video
स्मृति ईरानी, रोनित रॉय, मौनी रॉय, हितेन तेजवानी - फोटो : Instagram

इन सितारों ने किया था शो में काम

एकता कपूर के इस शो के जितने भी किरदार थे वो सभी आज टेलीविजन और फिल्म जगत में सफल हैं। स्मृति ईरानी के अलावा इस शो में रॉनित रॉय,  मौनी रॉय, अमर उपाध्याय,  सुधा शिवपुरी, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, रक्षंदा खान, केतकी दवे और हुसैन क्वाजेरवाला  सहित कई कलाकार नजर आए। आज ये सभी सितारे टेलीविजन में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

विज्ञापन
Ekta Kapoor show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Completed 21 years Smriti Irani shares video
स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram

सीरियल 'आतिश' से स्मृति ने किया डेब्यू

आज भले ही स्मृति ईरानी राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन एक समय था जब वो टेलीविजन पर छाईं हुईं थीं। 2000-2008 तक टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी की भूमिका के साथ स्मृति एक घरेलू नाम बन गईं। लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'आतिश' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'हम हैं आज कल और कल' में काम किया। इसके अलावा स्मृति ईरानी ने 'कविता', 'रामायण', 'थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान', 'विरुध' और 'मेरे अपने' में भी अभिनय किया है। स्मृति ने साल 2008 में साक्षी तंवर के साथ डांस रियलिटी शो 'ये है जलवा' की मेजबानी की। एक साल बाद उन्होंने एक कॉमेडी शो मनीबेन डॉट कॉम में अभिनय किया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed