फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द लौटेगी 'कहानी घर घर की', एकता कपूर इस बार शो में करेंगी यह बदलाव

Mon, 02 Jul 2018 05:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Jul 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor To Relaunch Kahani Ghar Ghar Ki With This Twist
Kahaani Ghar Ghar Kii
टीवी के लोकप्रिय शो 'कहानी घर घर की' की वापसी होने जा रही है। एकता कपूर के इस सीरियल ने पूरे आठ साल तक लोगों के दिलों पर राज किया था। शो में पार्वती अग्रवाल का लीड किरदार निभाकर एक्ट्रेस साक्षी तंवर घर घर में मशहूर हो गई थीं। शो के नए सीजन में भी वह होंगी।
Ekta Kapoor To Relaunch Kahani Ghar Ghar Ki With This Twist
sakshi tanwar
मिली जानकारी के अनुसार, 'कहानी घर घर की-2' में नए चेहरे होंगे और कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहला हिस्सा खत्म हुआ था। शो में साक्षी तंवर सूत्रधार की भूमिका निभाएंगी। हालांकि, मेकर्स फिलहाल इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि इसका प्रसारण टीवी पर हो या फिर एकता कपूर के डिजिटल चैनल अल्ट बालाजी पर। 
Ekta Kapoor To Relaunch Kahani Ghar Ghar Ki With This Twist
ekta kapoor
इससे पहले एकता कपूर ने ऐलान किया था कि वह अपने सुपरहिट सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' का रीबूट वर्जन जल्द लॉन्च करने जा रही हैं।  यानी किरदार वही होंगे, मगर पूरी कहानी नई होगी। बालाजी टेलीफिल्म्स ने साल 2001 में सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' को लॉन्च किया था। सात साल तक चले इस शो में सीजेन खान, श्वेता तिवारी और रोनित रॉय ने लीड किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor To Relaunch Kahani Ghar Ghar Ki With This Twist
Ekta Kapoor
आपको बता दें, एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा था - 'अपने टूटे दिल के साथ मैंने साल 2001 में एक सीरियल बनाया था। 17 साल बाद फिर से और अनुभव के साथ इस एक्सपीरियंस को दोबारा रिबूट करना चाहती हूं। मैं एक बार फिर से उस लव स्टोरी को दोबारा लाना चाहती हूं जिसे 9 साल तक टीवी पर लोगों ने देखा। मैं फिर से अपने टूटे दिल को टीवी पर आर्ट के रूप में लेकर आऊंगी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed