{"_id":"5b3a00944f1c1bf76e8bb265","slug":"tv-actress-ridheema-tiwari-and-actor-jaskaran-singh-gandhi-married","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिपाशा बसु के देवर से इस टीवी एक्ट्रेस ने की शादी, शेयर की तस्वीरें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिपाशा बसु के देवर से इस टीवी एक्ट्रेस ने की शादी, शेयर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर के नक्शे कदम पर चलते हुए टीवी एक्टर जसकरन सिंह ने भी शादी कर ली है। बिपाशा बसु के देवर जसकरण ने ने टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी से शादी कर ली है। रिद्धिमा और जसकरण एक दूसरे को मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं। टीवी शो 'दो दिल एक जान' के सेट पर दोनों एक दूसरे के करीब आए।
2 of 5
Ridheema Tiwari
- फोटो : Instagram
रिद्धिमा और जसकरन ने सिख रीति-रिवाजों से शादी की। हल्के गुलाबी और बेज रंग के जोड़े में रिद्धिमा परियों जैसी लग रही हैं। वहीं जसकरण भी सुनहरे रंग की शेरवानी और गुलाबी रंग की पगड़ी में जंच रहे हैं।
3 of 5
Ridheema Tiwari
सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ' प्यारी श्रीमति मैंने आपमें अपना घर पा लिया है। आप मेरी हैं। जिस तरह आप मेरे आगे चल रही हैं, यह मुझे बहुत प्यारा है।' वहीं, एक्ट्रेस ने लिखा, 'प्यारे पति, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jaskaran Singh Gandhi
- फोटो : Instagram
एक्ट्रेस रिद्धिमा ने 'ससुराल गेंदा फूल', 'अकबर बीरबल', 'सावधान इंडिया' और 'गुलाम' जैसे शो में काम किया है। वहीं जसकरन ने सीरियल 'मिले जब हम तुम' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह शो 'एक मुट्ठी आसमान' और 'रंग बदलती ओढ़नी' में भी नजर आ चुके हैं। एक्टिंग से ब्रेक लेकर जसकरण रेस्त्रां बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Jaskaran Singh
रिद्धिमा और जसकरन दोनों ही तलाकशुदा है। रिद्धिमा ने जहां अपने पति से पिछले साल तलाक लिया था, वहीं जसकरन सिंह ने कुछ महीनों पहले ही अपनी पत्नी को तलाक दिया है। जिसके बाद अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।