{"_id":"5f033ce58ebc3e42bd4da312","slug":"esha-deol-denies-being-a-part-of-jag-janani-maa-vaishno-devi-serial-as-samridhi-devi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशा देओल के मां वैष्णो देवी सीरियल में काम करने की खबर की ये है सच्चाई, पढ़िए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
एशा देओल के मां वैष्णो देवी सीरियल में काम करने की खबर की ये है सच्चाई, पढ़िए क्या है पूरा मामला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Mon, 06 Jul 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एशा देओल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से पर्दे से दूरी बनाए रखने वाली भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री एशा देओल को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह अब फिर से पर्दे पर वापसी करने का मन बना रही हैं। दो दिन से मुंबई में इस बात को लेकर सरगर्मी है कि एशा को टीवी के धार्मिक शो 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में रानी समृद्धि देवी का किरदार ऑफर किया गया है। अब तक इस किरदार को 'बालिका वधू' शो में नजर आ चुकीं अभिनेत्री तोरल रासपुत्र निभा रही थीं।
2 of 5
जग जननी मां वैष्णो देवी
- फोटो : सोशल मीडिया
जग जननी मां वैष्णो देवी की कास्टिंग इतनी तेजी से बदल रही है कि दर्शकों का भी इस शो से मोहभंग होना शुरू हो गया है। कुछ ही समय पहले की बात है जब इस शो के मुख्य किरदार यानी मां वैष्णो देवी के रूप में नजर आ रहीं अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने भी इस शो को कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से छोड़ दिया है।
3 of 5
परिधि शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पूजा की जगह अब इस शो में 'जोधा अकबर' और 'पटियाला बेब्स' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री परिधि शर्मा ने ली है। परिधि इस किरदार के साथ अपनी शूटिंग शुरू भी कर चुकी हैं। अब रानी समृद्धि देवी के किरदार के लिए एशा देओल जैसी बड़ी अभिनेत्री के नाम की चर्चा बाजार में तयशुदा रणनीति के तहत छोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एशा देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
अमर उजाला को अपने सूत्रों से पता चला है कि इस शो में एशा देओल की एंट्री को लेकर चल रही खबर फर्जी है। यह सिर्फ लोगों के बीच में इस शो को लोकप्रिय बनाने की एक कोशिश है। इस खबर की पूरी तरह जांच करने के लिए हमने इस शो की निर्माता रश्मि शर्मा से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
5 of 5
एशा देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि एशा देओल की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में स्थिति साफ कर दी गई है। वह फिलहाल कुछ फिल्मों और वेब सीरीज की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और इस सीरियल में काम करने को लेकर उन्होंने कभी हां नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।