सब्सक्राइब करें

Exclusive: बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- विशाल और शमिता के साथ हो सकता है पंगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Nov 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Exclusive bigg boss 15 Devoleena bhattacharjee says shamita shetty attitude and vishal can cause problem
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram

बिग बॉस 15 में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है जिसमें टीवी की मशहूर अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी भी शामिल हैं। देवोलीना बिग बॉस में पहले भी जलवे बिखेर चुकी हैं और अब एक बार फिर वह कंटेस्टेंट बनकर घर के सदस्यों की नींद उड़ाने वाली हैं। बिग बॉस 15 में एंट्री करने से पहले देवोलीना ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत की। उन्होंने घर के सदस्यों के व्यवहार और उनके गेम प्लान को लेकर भी खुलकर बात की।


सवाल- बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, आप कितनी वाइल्ड होंगी और क्या स्ट्रेटजी होगी?

जवाब-  (हंसते हुए) पता नहीं मैं कितनी वाइल्ड होने वाली हूं। यह तो अंदर जाने के बाद ही पता चलेगा मुझे कि घर का माहौल कैसा है, लोग कैसे हैं, तो जैसा करेंगे वैसा पाएंगे, मुझे यकीन है कि वो मुझे जानते होंगे। मैं अपनी तारीफ में खुद क्या बोलूं।
Trending Videos
Exclusive bigg boss 15 Devoleena bhattacharjee says shamita shetty attitude and vishal can cause problem
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram

सवाल- किस सदस्य से आपको दोस्ती दिखती है और किससे आपका झगड़ा हो सकता है?

जवाब- ये बहुत ही मुश्किल है बोलना कि किसके साथ अच्छा हो सकता है क्योंकि घर में जाने के बाद से वाइब्स मैच होना जरूरी होता है, यहां कौन कैसा है उस पर निर्भर करता है। हां किसके साथ नहीं बनेगी तो मुझे पूरा पता है कि विशाल कोटियान के साथ मेरी नहीं बनेगी। कहीं ना कहीं शमिता शेट्टी के साथ भी मेरी बॉन्डिंग अच्छी नहीं बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Exclusive bigg boss 15 Devoleena bhattacharjee says shamita shetty attitude and vishal can cause problem
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल- आपने शमिता शेट्टी का नाम लिया है, उनकी गेम को लेकर आप क्या कहना चाहेंगी?

जवाब- मैंने शमिता का पहले का सीजन नहीं देखा, मुझे नहीं पता वह क्या करती थीं। ओटीटी के मैंने एक दो एपिसोड देखे थे तो मुझे उनकी गेम उतनी अच्छी नहीं लगी थी, लेकिन इस सीजन में ओटीटी की तुलना में अब उनकी गेम बेहतर है। मुझे उनकी गेम को लेकर दिक्कत नहीं है उनके एटीट्यूड को लेकर दिक्कत है। वह दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं। अगर हमारे बीच दिक्कत होगी तो इस वजह से ही होगी।

Exclusive bigg boss 15 Devoleena bhattacharjee says shamita shetty attitude and vishal can cause problem
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल- आपके अलावा किस सदस्य में आपको बिग बॉस 15 का खिताब जीतने का दम दिखता है?

जवाब- अगर मैं टॉप चार की बात करूं तो मेरे हिसाब से रश्मि देसाई, उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल ही यहां पहुंच सकते हैं। जीत का दावेदार कौन है ये मेरे अंदर जाने के बाद ही पता चलेगा। मुझे खुद को पहले टटोलना है और खुद को देखना है कि मैं अंदर जाकर क्या करने वाली हूं।

विज्ञापन
Exclusive bigg boss 15 Devoleena bhattacharjee says shamita shetty attitude and vishal can cause problem
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल- रश्मि देसाई भी वाइल्ड कार्ड एंट्री ले रही हैं, उनको लेकर क्या कहना चाहेंगी?

जवाब- रश्मि मेरी बहुत अच्छी दोस्त है, साथ में जा रही हूं तो मेरे लिए बहुत बड़ा भावनात्मक सहारा है। अंदर के माहौल पर भी निर्भर करता है कि हमारी पसंद और राय बदलेगी। जो हमारी दोस्ती है वह रहने वाली है और इस बार और भी मजबूत हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed