कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि इसका फिनाले पहले सीजनों के मुकाबले बहुत शानदार हो। ऐसे में कई सितारे इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बिग बॉस के सेट से सामने आईं ताजा तस्वीरों से पता लगा है कि आने वाले शो के लिए टीवी के जाने-माने सितारों ने कमर कस ली है।
Bigg Boss 15: प्रसारण से पहले यहां देखिए बिग बॉस फिनाले की एक्सक्लूसिव झलकियां, सलमान ने की धमाके पर धमाकों की पूरी तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान करेंगे परफॉर्म
बिग बॉस फिनाले को पहले से ज्यादा शानदार और ग्रैंड बनाने के लिए सलमान अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। सभी की निगाहें शो के टॉप छह कंटेंस्टेंट्स पर रहेगी और यह लोग अपनी परफॉर्मेंस के साथ बिल्कुल तैयार हैं। करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और रश्मि देसाई सलमान के साथ 'अल्लाह दुहाई है' गाने पर एक शानदार परफॉर्मेंस देंगे।
बिग बॉस के एक्स फाइनलिस्ट देंगे प्रस्तुती
बिग बॉस 15 के फिनाले को धमाकेदार बनाने के लिए बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स को बुलाया जा रहा है। 'बिग बॉस' की पूर्व विजेता गौहर खान, गौतम गुलाटी, रुबीना दिलाइक, उर्वशी ढोलकिया और श्वेता तिवारी बिग बॉस के 15 साल पूरे होने का जश्न मनाते नजर आएंगे और अपनी कुछ धमाकेदार परफॉर्मेंस से फाइनलिस्ट्स को चुनौती देंगे।
फिनाले में परिवार वालों की एंट्री
सीजन 15 के फिनाले की रात को पहले से कहीं ज्यादा यादगार बनाने के लिए सलमान फाइनलिस्ट्स के परिवारों का स्वागत करेंगे और इनके साथ ही 'बिग बॉस 15' के पूर्व प्रतियोगी अपने दोस्तों का समर्थन करने यहां आएंगे। कॉमेडी स्टार भारती सिंह के पति और एक्टर-राइटर हर्ष लिंबाचिया भी बिग बॉस 15 के फिनाले में खूब रंग जमाने वाले हैं।
नया सीरियल लेगा शो की जगह
कलर्स पर बिग बॉस शो की जगह 'फना इश्क में मरजावां' सीरियल इसकी जगह लेगा। यह एक रोमांटिक थ्रिलर है और इस शो में जैन इमाम, रीम समीर शेख और अक्षित सुखीजा लीड रोल में होंगे। इस शो की स्टार कास्ट भी फिनाले में शामिल होने जा रही है।