सब्सक्राइब करें

Exclusive: राखी सावंत बोलीं- रणवीर सिंह से भी ज्यादा स्टाइलिश हैं उनके पति, बिग बॉस 15 में होगा डबल धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 24 Nov 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Exclusive: Rakhi Sawant said her husband is more stylish than Ranveer Singh Bigg Boss 15 will have a double blast
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में दर्शकों को एक के बाद एक धमाके देखने को मिल रहे हैं। शो अब धीरे- धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच अब दर्शकों को शो में एक और धमाका देखने को मिलेगा। दरअसल, शो में मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत और उनके पति बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं। बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले राखी ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने घर के सदस्यों के व्यवहार और उनके गेम प्लान को लेकर भी खुलकर बताया।


सवाल- बिग बॉस के इस सीजन का सबसे बड़ा एंटरटेनर कौन है?

जवाब- इस सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने बताया कि वह किसी एक सदस्य का नाम नहीं ले सकतीं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में सभी अच्छा खेल रहे थे। हालांकि, बीच में वह काफी इमोशनल भी नजर आए। ऐसे में राखी ने कहा कि सभी अपने-अपने लेवल पर लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। 

Trending Videos
Exclusive: Rakhi Sawant said her husband is more stylish than Ranveer Singh Bigg Boss 15 will have a double blast
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल- इस सीजन कितनी वाइल्ड होंगी राखी सावंत?

जवाब- इस सवाल के जवाब में राखी ने कहा कि मैं वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली हूं तो आप खुद ही अंदाजा लगा लीजिए कि मैं कितनी वाइल्ड होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वाइल्ड हूं इसलिए वाइल्ड कार्ड एंट्री ले रही हूं। राखी ने बताया कि वह अकेले नहीं बल्कि अपने पति को भी अपने साथ ला रही है। उन्होंने कहा कि मेरी 15-20 साल की मेहनत के बदले जनता को थोड़ा सा इंतजार तो करना पड़ेगा, मेरे पति से मिलने के लिए। राखी ने बताया कि वह अपने पति के साथ फिलहाल क्वारंटाइन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Exclusive: Rakhi Sawant said her husband is more stylish than Ranveer Singh Bigg Boss 15 will have a double blast
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पति के बारे में बताते हुए राखी ने कहा कि उनके पति उनसे ज्यादा मनोरंजक हैं। उन्होंने यह तक कहा कि उनके पति रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ की तरह दिखते हैं। राखी ने कहा कि मेरे हस्बैंड एनआरआई हैं, लेकिन वे भारतीय भाषा और यूपी- बिहार का स्टाइल भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक अभिनेत्री, एक परफॉर्मर के बाद अब लोग उन्हें एक पत्नी के रूप में भी देखेंगे। इसके साथ ही अभिनेत्री ने यह भी कहा कि बिग बॉस के आने वाले एपिसोड दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं। 

Exclusive: Rakhi Sawant said her husband is more stylish than Ranveer Singh Bigg Boss 15 will have a double blast
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल-  आपके मुताबिक कौन हैं घर के सबसे रियल और फेक कंटेस्टेंट?

जवाब- राअभी मैं घर के अंदर गई नहीं हूं। ऐसे में एक घंटे के एपिसोड के आधार पर यह बताना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वह अंदर जाकर देखेंगी कि घर में जो कुछ चल रहा है, जो लव एंगल देखने को मिल रहे है, वह सच है या बस कैमरे के लिए है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि वह घर के अंदर जाकर सबको कैमरे के सामने सब सच बता देंगी। इस बार दर्शकों को एक नई राखी सावंत देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
Exclusive: Rakhi Sawant said her husband is more stylish than Ranveer Singh Bigg Boss 15 will have a double blast
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

सवाल- बिग बॉस 15 के घर में किस सदस्य से होगी आपकी दोस्ती और कौन होगा निशाने पर?

जवाब- इस सवाल पर राखी ने कहा कि घर की सभी लड़कियां उनके निशाने पर रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि मेरा हस्बैंड इतना हैंडसम है तो कोई उसपर लाइन ना मारे। इस दौरान उन्होंने शमिता शेट्टी और नेहा भसीन पर भी निशाना साधा। राखी ने कहा कि बिग बॉस 15 के घर में उनको दो आंखे आगे और दो आंखे पीछे रखनी होगी।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed