फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Faisal Khan: फैजल खान ने डांस और एक्टिंग से बदल डाली अपने परिवार की किस्मत, कभी पापा चलाया करते थे ऑटो

Mon, 30 Jan 2023 07:02 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 30 Jan 2023 07:02 AM IST
विज्ञापन
Faisal khan Birthday know unknown facts and life struggle journey about dancer and actor of maharana pratap
फैजल खान - फोटो : अमर उजाला

फैजल खान एक अच्छे टीवी अभिनेता के साथ-साथ शानदार डांसर भी हैं। फैजल 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' के सीजन 2 के विजेता भी रह चुके हैं। बहुत ही कम उम्र में फैजल खान ने अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। 'नच बलिए सीजन 9' में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। हालांकि, चोट लगने की वजह से उन्हें 'नच बलिए' शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। डांसिंग की दुनिया में फैसल खान अपनी अलग पहचान बना चुके थे। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। फैजल खान ने 'चंद्रगुप्त मौर्य', 'महाराणा प्रताप' जैसे हिस्टॉरिकल सीरियल्स में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने मराठी फिल्म 'प्रेम कहानी' में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। अपनी दमदार अदाकारी के दम पर फैसल खान आज लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। फैजल आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Faisal khan Birthday know unknown facts and life struggle journey about dancer and actor of maharana pratap
फैजल खान - फोटो : Instagram

यहां से की शुरुआत
फैजल खान आज बेहद ही आलीशान जीवन जीते हैं, लेकिन उन्होंने यह मुकाम अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद पाया है। फैजल खान ने साधारण परिवार से निकलकर अपनी एक अलग पहचान बनाई। दरअसल, फैजल खान एक साधारण परिवार से आते हैं। फैसल के पिता ऑटो चलाते थे। फैजल खान ने 'डांस इंडिया डांस' शो के दौरान गीता कपूर और टेरेंस लुईस समेत सभी जजों और दर्शकों का दिल जीता था और यहीं से उन्होंने अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी। फैजल खान ने इस शो को जीता। इसके बाद फैजल ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा जहां, उन्होंने 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद वह डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 7' के विजेता बने।

Pathaan Box Office Day 5: 300 करोड़ पूरे होते ही सोमवार को मीडिया से मिलेंगे शाहरुख, रविवार को भी बवाल कमाई

Faisal khan Birthday know unknown facts and life struggle journey about dancer and actor of maharana pratap
फैजल खान - फोटो : Instagram

परिवार का मिला साथ
फैजल खान को यह मुकाम हासिल करने में उनके परिवार की सहायता मिली है। फैजल ने बताया था कि उनके पिता एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं। दोनों ही उनके डांस के हुनर को सपोर्ट करते थे। फैजल के पिता ने बताया था कि वह अपने बेटे को डांस करता देख खूब प्रेरित होते हैं। फैसल को जब अच्छा काम मिलने लगा तो उन्होंने अपनी कमाई से साल 2015 में मुंबई में अपना खुद का एक घर खरीदा, जहां वह फैमिली के साथ रहते हैं। यह बीएचके फ्लैट मुंबई के एक पॉश इलाके में स्थित अपार्टमेंट के 15वीं मंजिल पर है।

Shilpa Shetty: धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी-शमिता को मिली राहत, मां सुनंदा के खिलाफ जारी रहेगी कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
Faisal khan Birthday know unknown facts and life struggle journey about dancer and actor of maharana pratap
फैजल खान - फोटो : Instagram

जमीन से जुड़े हैं फैजल
फैजल के पास दो लग्जरी कार और एक बाइक भी है, लेकिन आज भी वह अपने पिता के ऑटो में ही कहीं आना जाना पसंद करते हैं। फैजल के पिता मुंबई के एक ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हैं, लेकिन वह भी आज अपने बेटे के लिए ऑटो चलाना पसंद करते हैं। फैजल को उनके पिता ने ऑटो चला कर ही पाला है, लेकिन फैजल ने अपने अभिनय और डांस के दम पर अपने परिवार की किस्मत बदल दी। फैजल खान ने अब तक 'डांस के सुपरकिड्स', 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज', 'डांस का टशन', 'झलक दिखला जा सीजन 7 और 8', 'सीआईडी', 'डांस चैंपियन', 'चंद्रगुप्त मौर्य', 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए 9' और 'महाराणा प्रताप' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। फैजल ने मराठी फिल्म 'प्रेम कहानी' में भी काम किया। इसके साथ ही उन्होंने वेब सीरीज 'मोदी ऑफ कॉमन मैन' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed