7 साल पहले फैजल खान (Faisal Khan) ने डांस से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो का नाम 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 2' था। इस शो में फैजल ने जी जान लगा दी और विजेता भी रहे। इस कामयाबी के बाद फैजल ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नाम, पैसा, शोहरत सभी कुछ फैजल के पास था। डांस के अलावा फैजल ने अपना हुनर अभिनय में भी दिखाया और वहां भी सफल हुए। फैजल इस वक्त रियलिटी शो में गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं। इस बीच फैजल ने अपने प्रशंसकों के लिए एक तस्वीर साझा की है जो उन्हें परेशान कर सकती है।
सर्जरी कराने के बाद इस अभिनेता ने अस्पताल से शेयर की तस्वीर, बताया कैसे हो गई ये हालत?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में फैजल दुखी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए फैजल ने भावुक कर देने वाला एक पोस्ट भी लिखा। फैजल ने लिखा- 'कभी-कभी भाग्य आपकी इच्छाओं के खिलाफ काम करता है। दुर्भाग्य यह है कि आप इसे रोक नहीं पाते। नच बलिए मंच पर मेरी वापसी थी। मंच पर शानदार प्रदर्शन करने और डांस करने। वह सब कुछ करने जो मुझे पसंद है। इस बार बच्चे के तौर पर नहीं बल्कि वयस्क के तौर पर।'
'यहां तक का सफर शानदार रहा। भाग्य आपकी इच्छाओं के खिलाफ काम करता है। मुझे नहीं पता था मेरी दुनिया बदलने वाली है। हम लोग छोटी से छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। जैसा कि लोग जानते हैं कि चंद्रगुप्त मौर्य की शूटिंग के दौरान मेरे पैर में चोट लग गई थी। एक दिन पहले ही सर्जरी हुई है। रिकवर कर रहा हूं।'
A post shared by Faisal Khan (@faisalkhan30) on
फैजल ने आगे लिखा- 'फिब्यूला टिबिया फ्रैक्टर दर्दनाक होता है। कुछ हफ्तों तक आराम करना होगा और कुछ महीनों तक डांस नहीं करना होगा। डांस की लत कैसी होती है मुझसे पूछो। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगले दो महीने तक हर पल अधूरा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरी जिंदगी डांस के बिना अधूरी है।'
फैजल ने इस पोस्ट में बताया है कि वह दो महीने तक अब डांस नहीं कर पाएंगे। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अब नच बलिए शो में नजर ना आए। फैजल नच बलिए में गर्लफ्रेंड मुस्कान कटारिया के साथ बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया है। फैजल 'नच बलिए' से पहले कई रियलिटी शोज में हिस्सा ले चुके हैं। इसमें 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज', 'डीआईडी- डांस का टशन', 'झलक दिखला जा सीजन 8', 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' और 'डांस चैम्पियन' शामिल है। इसके अलावा एक मराठी फिल्म भी कर चुके हैं। इस फिल्म का नाम प्रेम कहानी है। यह फिल्म साल 2016 में आई थी।
यह भी पढ़ें:- नच बलिए की टीआरपी बढ़ाने का नया टोटका, सेट पर पकड़े जाएंगे कंटेस्टेंट के झूठ !