पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शो रिलीज होने से पहले ही कंगाल हुए कपिल शर्मा, हो गई ऐसी हालत कामवाली ने लगाई क्लास

Wed, 07 Mar 2018 06:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Mar 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
Family Time with Kapil Sharma teaser 2 released become cashless after buying makeup van
Kapil Sharma
कॉमेडी का दोगुना तड़का लगाने के लिए कपिल शर्मा एक बार फिर से तैयार हैं। कुछ दिन पहले कपिल शर्मा के नए शो का टीजर आया था जिसमें वह कभी बस से तो कभी ऑटो से लटकते दिखाई दिए। वहीं अब कपिल के इस शो का एक और टीजर रिलीज हो गया है जिसमें कपिल पूरी तरह से कंगाल हो चुके हैं।

 
Family Time with Kapil Sharma teaser 2 released become cashless after buying makeup van
Kapil Sharma
इस कुछ सेकेंड के टीजर से इतना तो अंदाजा हो गया है कि कपिल इस बार मस्ती का डबल डोज लेकर आ रहे हैं। इस वीडियो में कपिल काम वाली बाई से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीजर की शुरुआत में कपिल काम वाली बाई से अखबार मांगते हैं तो वह कहती है अखबार वाले ने कहा उधार नहीं चलेगा।
Family Time with Kapil Sharma teaser 2 released become cashless after buying makeup van
Kapil Sharma
इसके बाद कपिल चाय बनाने के लिए कहते हैं। इस पर बाई कहती है दूध वाले ने कहा है पहले का हिसाब दो फिर दूध लो। कुछ देर बाद कपिल टीवी चलाने की कोशिश करते हैं वह भी बिल न भरने की वजह से नहीं चलता। तभी बाई कहती है वह भी जा रही है। कपिल कहते हैं ऐसे जा रही है ऐसा न हो कभी मैं तुमको वॉशिंग मशीन दिला दूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Family Time with Kapil Sharma teaser 2 released become cashless after buying makeup van
Kapil Sharma
इस वीडियो को सोनी टीवी ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा - 'एक नया ट्विस्ट, एक नया सफर, पर वही कपिल शर्मा। फिर होगा उसके साथ हंसी का सफर शुरू।' ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीरियल इस महीने के आखिर में टेलीकास्ट होगा। इसमें कुछ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं हालांकि कीकू शारदा और करीबी दोस्त चंदन प्रभाकर का आना पक्का है। 
विज्ञापन
Family Time with Kapil Sharma teaser 2 released become cashless after buying makeup van
Kapil Sharma
ऐसा कहा जा रहा है कपिल का यह शो 'The Hollywood Squares' से प्रेरित है जिसमें खेल और कॉमेडी का तड़का एक साथ देखने को मिलेगा। यह शो 'सुपर डांसर' की जगह लेगा। लीडिंग डेली के सूत्रों की मानें तो शो के पहले हिस्से में कपिल अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाएंगे और खेल भी खेलेंगे। इस खेल में जो जीतेगा उसे उपहार के तौर पर कई चीजें दी जाएंगी। इन तोहफो में घर से संबंधित चीजों के अलावा कार भी शामिल है।
 

 

Ek naya twist, ek naya safar... Par wahi @kapilsharma Fir hoga uske saath hansi ka safar shuru. #FamilyTimeWithKapilSharma jald hi sirf Sony Entertainment Television par.

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed